Agra News : अग्र बंधु समन्वय समिति ने महापर्व मकर संक्रांति पर की साधु-संतों व राहगीरों की सेवा

 -कोई वंचित न रहे महाकुंभ के अमृत स्नान से.....

मनोहर समाचार, आगरा। अग्र बंधु समन्वय समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दान पुण्य के महापर्व मकर संक्रांति पर साधु-संतों व राहगीरों को कंबल,गजक,खिचड़ी भोग आदि दक्षिणा का वितरण किया गया। 

समिति के अध्यक्ष बीके अग्रवाल ने बताया  "मकर संक्राति के त्योहार पर खिचड़ी का दान देना और खाना दोनों ही महत्वपूर्ण माना गया है।" संयोजक पार्षद मुरारी लाल गोयल ने बताया "श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ से लेकर महाकुंभ 2025 तक की सनातन यात्रा में जन-जन की भागीदारी व सहयोग रहे। अमृत स्नान से कोई साधु संत,जनमानस वंचित न रहे। देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन व उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में इस दिव्य व भव्य अकल्पनीय व्यवस्था महाकुंभ में करोड़ों-करोड़ों भक्तों को प्राप्त हो रही है। साधु संतों की सेवा खिचड़ी गजक का ये भोग हमें भारतीय संस्कृति का आभास कराता है। युवाओं का इस पर्व से जुड़ना व बढ़चढ़ कर सहयोग करना युवा पीढी में सनातन संस्कृति के प्रति नई दिशा प्रदान करेगा।"

इस मौके पर प्रभारी सुमन गोयल, पूर्व पार्षद अमित ग्वाला, पार्षद पूजा बंसल, गिर्राज बंसल, पूर्व पार्षद मधुबाला अग्रवाल, संतोष गोयल, रवि अग्रवाल, हरिओम गोयल, आशा अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, राजेश मित्तल, दिनेश चंद सिंघल, बनवारी लाल अग्रवाल, कमल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, गौरव बंसल, कन्हैया लाल, मोंटी अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, बेबी अग्रवाल, राजकुमारी, आरती आदि उपस्थित रहे। 


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया