Astro News : जानिए आजका अपना राशिफल और उससे जुड़े सभी उपाय
मनोहर समाचार, आगरा। विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र जी से जानिए आजका अपना राशिफल और उससे जुड़े सभी उपाय की सटीक जानकारी।
25 जनवरी 2025 का राशिफल
मेष :- आज यात्रा में सावधानी बरतें अन्यथा चोट लग सकती है। आमंदनी की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। पारिवारिक समस्या को अधिक न बढ़ने दें। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है।
आज का शुभ रंग: आसमानी नीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: जनरेटर का कारोबार।
आज का उपाय: एक चांदी का छल्ला धारण करें।
वृष:- आज दांपत्य जीवन में सुख एवं सानिध्य बढ़ेगा । अविवाहित लोगों को विवाह से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। रोजगार की तलाश पूरी होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
आज का शुभ रंग: पारदर्शी सफेद।
आपके लिए शुभ व्यापार: पेंट की दुकान।
आज का उपाय: किसी गरीब कन्या के विवाह में यथा शक्ति दान दें।
मिथुन:- आज कार्य क्षेत्र में किसी उच्च अधिकारी से घनिष्ठता बढ़ेगी। कोई पुराना कर्ज चुकाने में सफल होंगे। व्यापार में किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होगी।
आज का शुभ रंग: सिल्वर।
आपके लिए शुभ व्यापार: शैक्षिक संस्थान।
आज का उपाय: हिजड़ों को भोजन कराएं।
कर्क:- आज संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। परीक्षा प्रतियोगिता संबंधी कार्य में व्यस्त रहेंगे। रोजगार की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है। किसी विपरीत लिंग साथी से घनिष्ठता बढ़ेगी।
आज शुभ रंग: क्रीम।
आपके लिए शुभ व्यापार: विद्युत उपकरणों के व्यापारी।
आज का उपाय: शक्कर और चावल का दान करें।
सिंह:- आज भूमि,भवन, वाहन आदि के क्रय विक्रय से धन लाभ होगा। सुख उपभोग की वस्तुएं खरीद सकते हैं। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। माता की ओर से कुछ तनाव बना रहेगा।
आज का शुभ रंग : धानी।
आपके लिए शुभ व्यापार: आभूषणों के व्यापारी।
आज का उपाय: कुत्तों को टोस्ट खिलाएं।
कन्या:- आज धन संपत्ति में वृद्धि होगी। कोई अधूरा कार्य पूरा होने से आप राहत की सांस लेंगे। संतान की ओर से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। गृहस्थ जीवन में आया तनाव दूर होगा। जमा पूंजी धन में वृद्धि होगी।
आज का शुभ रंग: नीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: वित्त कंपनियां।
आज का उपाय: गायत्री बुध मंत्र का 108 बार जप करें।
तुला:- आज कार्य क्षेत्र में अधीनस्थ के साथ अकारण मतभेद हो सकते हैं। व्यापार में परिवर्तन सोच समझकर करें। राजनीतिक क्षेत्र में आपकी भाषण शैली की प्रशंसा होगी।
आज का शुभ रंग: हल्का हरा।
आपके लिए शुभ व्यापार: मशीन टूल्स।
आज का उपाय: उबले हुए काले चने गरीबों को बांटे।
वृश्चिक: आज व्यापार में अच्छी आमदनी होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। दूर देश से किसी प्रियजन का शुभ समाचार मिलेगा। कोई कीमती वस्तु खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी।
आज का शुभ रंग: गेरुआ लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: फोटोग्राफी।
आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
धनु:- आज किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि स्वास्थ्य खराब हो तो यात्रा करने से बचें। परिवार में किसी अतिथि के आगमन आने से घर का खर्च बड़ा चढ़ा रहेगा। कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी।
आज का शुभ रंग: हल्का पीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: लेखाकरण।
आज का उपाय: मंदिर में देशी घी दान करें।
मकर: आज कार्य क्षेत्र में कोई ऐसी घटना घट सकती है। जिससे कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी होगी। नवीन व्यापार शुरू कर सकते हैं।
आज का शुभ रंग: कथई।
आपके लिए शुभ व्यापार: ब्यूटी पार्लर।
आज का उपाय: गरीबों को उड़द की दान की खिचड़ी बांटे।
कुंभ:- आज शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में आ रही बाधा दूर होगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। पिता से धन एवं उपहार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
आज का शुभ रंग: आसमानी नीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: खेल कूद के सामान की दुकान।
आज का उपाय: नेत्रहीनों को भोजन कराएं।
मीन:- आज पूजा पाठ, आध्यात्मिक कार्यक्रम में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त होगा। भूमि, भवन, भूमि, वाहन संबंधी कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार में कोई सुखद घटना घट सकती है।
आज का शुभ रंग: धानी।
आपके लिए शुभ व्यापार: पंसारी की दुकान।
आज का उपाय: पीपल के पास कड़वे तेल का दीपक जलाएं।
डॉ० अरविन्द मिश्र
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान, शॉप न० 21, ब्लॉक न०25, ग्राउंड फ्लोर (निकट आहार रेस्टोरेंट)
संजय प्लेस, आगरा
परामर्श समय प्रातः 10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक।
मो० 9412343560

जय हो
जवाब देंहटाएं