Astro News : अपने राशिफल के बारे में जानने के लिए पढ़िए ये खास खबर

मनोहर समाचार, आगरा। जानिए आजका अपना राशिफल और उससे जुड़े सभी उपाय की सटीक जानकारी प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र जी से।

29 जनवरी 2025 का राशिफल 

मेष :- आज कार्य क्षेत्र में कोई शुभ घटना घट सकती है। नौकरी में पदोन्नति होने के संकेत मिल रहे हैं। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आर्थिक पक्ष सुधरेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है।

आज का शुभ रंग: सिल्वर।

आपके लिए शुभ व्यापार: बिल्डर्स।

आज का उपाय: मंगल मंत्र का 108 बार जप करें।

वृष:- आज कार्य क्षेत्र में अपनी वाणी पर संयम रखें। अन्यथा मारपीट हो सकती है। किसी प्रियजन से दूर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा।

आज का शुभ रंग: हरा।

आपके लिए शुभ व्यापार: कार धुलाई केन्द्र।

आज का उपाय: छोटे छोटे बच्चों को मिश्री बांटे।

मिथुन:- आज कोई कीमती वस्तु  गुम अथवा चोरी हो सकती है। अग्नि का भय बना रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में विरोधी षड्यंत्र रच सकते हैं। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण कहा सुनी हो सकती है।

आज का शुभ रंग: काला।

आपके लिए शुभ व्यापार: अस्पताल।

आज का उपाय: किसी धार्मिक कार्यक्रम हेतु यथा शक्ति धन दें।

कर्क:- आज मित्रों से भेंट होगी। बौद्धिक कार्यों में संलग्न लोगों को पदोन्नति प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों में आया तनाव दूर होगा। व्यापार में अच्छी आमदनी होने से जमा पूंजी में वृद्धि होगी। उपहार एवं सम्मान का लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग: क्रीम।

आपके लिए शुभ व्यापार: एयर कंडीशनर का कार्य।

आज का उपाय: बहते पानी में सूखा नारियल बहाएं।

सिंह:- आज देव ब्राह्मणों की भक्ति में अभिरुचि रहेगी। देव दर्शन,तीर्थ यात्रा के योग बनेंगे। व्यापार में आय की व्यय अधिक होगा। किसी अभिन्न मित्र से भेंट हो सकती है। धन लाभ होगा।

आज का शुभ रंग : लाल।

आपके लिए शुभ व्यापार: रेस्टोरेंट।

आज का उपाय: साबुत काले उरद का दान करें।

कन्या:- आज कार्य क्षेत्र में अधीनस्थ के साथ अकारण कहा सुनी हो सकती है। परीक्षा प्रतियोगिता में बाधा आने से मन खिन्न रहेगा। संतान की ओर से कुछ तनाव मिल सकता है। प्रेम विवाह की योजना सफल होगी।

आज का शुभ रंग: हल्का पीला।

आपके लिए शुभ व्यापार: पूजा सामाग्री।

आज का उपाय: सात प्रकार अनाज पक्षियों को चुगाए।

तुला:- आज माता का स्वास्थ्य यकायत खराब होने से मन कुछ खिन्न रहेगा। कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी। व्यापार में आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। 

आज का शुभ रंग: ग्रे।

आपके लिए शुभ व्यापार: बेकरी।

आज का उपाय: भगवान शिव जी की पूजा करें।

वृश्चिक: आज किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से आपके मनोबल में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। किसी विपरीत लिंग साथी से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।

आज का शुभ रंग: पीला।

आपके लिए शुभ व्यापार: बागबानी उत्पादों का कारोबार।

आज का उपाय: श्री राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

धनु:- आज धन, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी होगी। गृहस्थ जीवन में आया तनाव दूर होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

आज का शुभ रंग: आसमानी नीला।

आपके लिए शुभ व्यापार:  चाय कॉफी पार्लर।

आज का उपाय: बृहस्पति यंत्र की हल्दी से पूजा करें।

मकर: आज परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। सत्ता शासन का लाभ मिलेगा। मित्रों के सहयोग से कोई अधूरा कार्य पूरा होगा।

आज का शुभ रंग: हल्का नीला।

आपके लिए शुभ व्यापार: चर्म उद्योग।

आज का उपाय: गरीबों को खिचड़ी बांटे।

कुंभ:- आज परिवार में किसी अतिथि के आने से घर का खर्च बढ़ा- चढ़ा रहेगा। कार्य क्षेत्र में क्रोध करने से बचें अन्यथा बना हुआ काम बिगड़ सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे।

आज का शुभ रंग: काला।

आपके लिए शुभ व्यापार: जल्दी खराब होने वाले सामान का कारोबार।

आज का उपाय: गरीबों को पुराने गर्म कपड़े दान करें।

मीन:- आज बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी तलाश रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। किसी सामाजिक कार्य की जिम्मेदारी मिलने से समाज में प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। धन और मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

आज का शुभ रंग: धानी।

आपके लिए शुभ व्यापार: मनोवैज्ञानिक।

आज का उपाय: गरीबों को गुड़ बांटे।

डॉ० अरविन्द मिश्र 

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद 

भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान, शॉप न० 21, ब्लॉक न० 25, ग्राउंड फ्लोर (निकट आहार रेस्टोरेंट)

संजय प्लेस,आगरा 

परामर्श समय प्रातः 10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक। 

मो० 9412343560, 7669288638

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया