Astro News : जानिए आजका अपना राशिफल और उससे जुड़े सभी उपाय
मनोहर समाचार, आगरा। जानिए विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र जी से अपना आजका राशिफल और उपाय।
20 जनवरी 2025 का राशिफल
मेष :- आज कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारी से विशेष सहयोग प्राप्त होगा । राजनीति में विरोधी षडयंत्रज रच कर परेशान कर सकते हैं। प्रेम संबंध में आई दूरियां समाप्त होगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।
आज शुभ रंग: सफेद।
आपके लिए शुभ व्यापार: भवन निर्माण कार्य।
आज का उपाय: शहद से भगवान शिव का अभिषेक करें।
वृष:- आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें । अन्यथा चोट लग सकती है। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने के योग हैं । कोर्ट कचहरी के किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा। गृहस्थ जीवन में आया तनाव दूर होगा।
आज का शुभ रंग: हरा।
आपके लिए शुभ व्यापार: कॉस्मेटिक।
आज का उपाय: पानी में हल्दी डाल कर स्नान करें।
मिथुन:- आज सामाजिक कार्य में सहभागता कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा। मांगलिक कार्यक्रम की बाधा मित्र के सहयोग से दूर होगी।
आज का शुभ रंग: पीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: समाजसेवी संगठन।
आज का उपाय: गौ को गुड़ खिलाएं।
कर्क:- आज ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा । संतान सुख में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी । किसी विपरीत लिंग साथी से धन एवं उपहार मिल सकते हैं।
आज का शुभ रंग: लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: केमिकल कारोबार।
आज का उपाय: माता के चरणस्पर्श करें। ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें।
सिंह:- आज परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। कोई अधूरा कार्य पूरा होगा । यात्रा छोटी लेकिन लाभकारी रहेगी। किसी विपरीत लिंग साथी से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।
आज का शुभ रंग : सिल्वर ग्रे।
आपके लिए शुभ व्यापार: मार्बल कार्य।
आज का उपाय: आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
कन्या:- आज भूमि, भवन, वाहन आदि खरीदने की योजना बनेगी। रोजगार की तलाश पूरी होगी। किसी आध्यात्मिक कार्य में सहभागिता करेंगे । शराब पीकर वाहन तीव्र गति से ना चलाएं।
आज का शुभ रंग: काला।
आपके लिए शुभ व्यापार: पशुओं का क्रय विक्रय।
आज का उपाय: कुत्तों को टोस्ट खिलाएं।
तुला:- आज किसी अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा ना करें। अन्यथा धोखा हो सकता है। कोई कीमती वस्तु चोरी हो सकती है । संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।
आज का शुभ रंग: आसमानी नीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: वाहन उद्योग।
आज का उपाय: गुलाब पुष्प माता लक्ष्मी जी को अर्पित करें।
वृश्चिक: आज किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा मित्र के सहयोग से दूर होगी । व्यापारिक स्थिति सुधरेगी। मजदूर वर्ग को रोजगार मिलेगा । मांगलिक कार्य का आमंत्रण प्राप्त होगा।
आज शुभ रंग: महरूम।
आपके लिए शुभ व्यापार: सुरक्षा कार्य।
आज का उपाय: हनुमान जी लाल चन्दन चढ़ाए।
धनु:- आज सामाजिक कार्य में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। पारिवारिक समस्या को अधिक न बढ़ने दे। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। तकनीकी कार्य में दक्ष लोगों को रोजगार के साथ सम्मान प्राप्त होगा।
आज का शुभ रंग: धानी।
आपके लिए शुभ व्यापार: पठन पाठन।
आज का उपाय: बृहस्पति यंत्र की हल्दी से पूजा करें।
मकर: आज राजनीति से जुड़े लोगों को कोई शुभ समाचार मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में कोई विश्वासपात्र व्यक्ति धोखा कर सकता है। यात्रा में सुख प्राप्त होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ता आएगी।
आज का शुभ रंग: हल्का नीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: जूते से जुड़ी सामग्री का व्यापार।
आज का उपाय: दशरथ कृत शनि स्त्रोत का तीन बार पाठ करें।
कुंभ:- आज संतान की ओर से सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में विलंब होने से मानसिक तनाव हो सकता है। मजदूर वर्ग को रोजगार प्राप्त होगा।
आज का शुभ रंग: हरा।
आपके लिए शुभ व्यापार: मजदूरी।
आज का उपाय: कड़वे तेल का पराठा काले कुत्ते को खिलाएं।
मीन:- आज किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन में अकारण मतभेद हो सकते हैं। जीवन साथी से दूर जाना पड़ सकता है । रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।
आज का शुभ रंग: सफेद।
आपके लिए शुभ व्यापार: धर्म का प्रचार।
आज का उपाय: वृद्ध ब्राह्मण को गर्म कपड़े दक्षिणा सहित दें।
डॉ० अरविन्द मिश्र
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान , शॉप न०21,ब्लॉक न०25,ग्राउंड फ्लोर (निकट आहार रेस्टोरेंट)
संजय प्लेस,आगरा
परामर्श समय प्रातः10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक।
मो० 9412343560

जय हो
जवाब देंहटाएं