Astro News : क्या कहता है आजका राशिफल?
मनोहर समाचार, आगरा। आजका राशिचक्र लेकर आया है बहुत कुछ, जानिए विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र जी से सम्पूर्ण जानकारी।
27 जनवरी 2025 का राशिफल
मेष :- आज दिन की शुरुआत अध्ययन संबंधी समाचार के साथ होगी। कार्य क्षेत्र में निकटता बढ़ेगी । व्यापार में मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा ।
शुभ रंग: नारंगी।
उपाय: श्री हनुमान जी की आराधना करें।
शुभ व्यापार: अस्त्र-शस्त्र व्यापार।
वृष:- आज किसी महत्वपूर्ण योजना हेतु परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा । व्यापार में विस्तार करने की योजना सफल होगी। नौकरी में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण पद एवं प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।
शुभ रंग: धानी।
उपाय: भगवान शिव को शहद अर्पित करें।
शुभ व्यापार: चाय/ कॉफी पार्लर।
मिथुन:- आज अभिनय के क्षेत्र में जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है। भूमि के क्रय विक्रय की योजना सफल होगी। विदेश यात्रा की अभिलाषा पूर्ण हो सकती है।
शुभ रंग: ग्रे।
उपाय: बुध यन्त्र की पूजा करें।
शुभ व्यापार: डीलिंग।
कर्क:- आज रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। सामान्य मान प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
शुभ रंग: सफेद।
उपाय: हरी पालक गाय को खिलाएं।
शुभ व्यापार: मद्यपान और अल्कोहल।
सिंह:- आज अपने क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें । अन्यथा कार्य क्षेत्र में अकारण किसी व्यक्ति से वाद विवाद हो सकता है। व्यापार में बार-बार अपने निर्णय को ना बदले। आपके सहयोगियों के मध्य हताशा एवं असमंजस बनेगा ।
शुभ रंग: पीला।
उपाय: उगते सूर्य के समक्ष बैठ कर आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
शुभ व्यापार: डिप्लोमेट।
कन्या:- आज रोजगार की तलाश में इधर से उधर भटकना पड़ेगा । नौकरी में उच्च अधिकारी से दूरी बनाकर रखें । विद्यार्थी वर्ग अपने अध्ययन संबंधी कार्यों को टालने से बचें ।
शुभ रंग: मैटल।
उपाय: चने की दाल दक्षिणा सहित ब्राह्मण को दें।
शुभ व्यापार: बैंकिंग क्षेत्र।
तुला:- आज उद्योग धंधे की बाधा परिजनों एवं मित्रों के सहयोग से दूर होगी। राजनीतिक क्षेत्र में आपके राजनीतिक कौशल की प्रशंसा होगी। गुप्त शत्रु एवं विरोधियों से सावधान रहें ।
शुभ रंग: आसमानी नीला।
उपाय: छोटी छोटी कन्याओं को भोजन कराएं।
शुभ व्यापार: बेकरी।
वृश्चिक: आज शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं अन्यथा आपको हवालात की हवा खानी पड़ सकती है। व्यापार में अपेक्षा से अधिक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। विदेश में बसे किसी प्रियजन से धन एवं कीमती उपहार प्राप्त होंगे।
शुभ रंग: खूनी लाल।
उपाय: छोटे भाई अथवा साले की मदद करें।
शुभ व्यापार: खेलकूद के सामान से संबंधित।
धनु:- आज घर में छुपा, गुप्त धन मिलने की संभावना है। व्यापारिक यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी। खाने-पीने का विशेष ख्याल रखें ।
शुभ रंग: भूरा।
उपाय: मन्दिर के सफाईकर्मी को वस्त्र और धन दें।
शुभ व्यापार: असेंबलिंग यूनिटें।
मकर: आज परिवार में वातावरण खुशनुमा होगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने से उत्साह बढ़ेगा। पूजा आराधना में मन खूब लगेगा।
शुभ रंग: जामुनी।
उपाय: पीपल पर मीठा पानी चढ़ाएं।
शुभ व्यापार: इस्पात और लोहे का व्यापार।
कुंभ:- आज माता-पिता से मनपसंद उपहार मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण अधूरे पड़े कार्य की बाधा धन के माध्यम से दूर होगी। व्यापारिक यात्रा सफल एवं लाभदायक रहेगी।
शुभ रंग: काइया।
उपाय: मछलियों को आटा खिलाएं।
शुभ व्यापार: ट्रेवल एजेंसी।
मीन:- आज व्यापार में पूंजी निवेश सोच विचार कर करें । मजदूर वर्ग को अपेक्षा से अधिक धन प्राप्त होगा । स्त्री वर्ग अपने साज श्रृंगार पर अधिक धन खर्च करेगा।
शुभ रंग : सिल्वर।
उपाय: हल्दी की माला गले में धारण करें।
शुभ व्यापार: ज्वेलरी शोरूम।
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
डॉ० अरविन्द मिश्र
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान, शॉप न० 21, ब्लॉक न० 25, ग्राउंड फ्लोर ( निकट आहार रेस्टोरेंट)
संजय प्लेस, आगरा
परामर्श समय प्रातः 10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक
मो० 9412343560

जय हो
जवाब देंहटाएं