Agra News : स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ जिला संगठन ने गणतंत्र दिवस पर सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान

मनोहर समाचार, आगरा। 26 जनवरी को ताजगंज जॉन कार्यालय ताज व्यू पर स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ जिला संगठन की ओर से 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ताजगंज जॉन के उत्कर्ष कार्य करने वाले सफाई कर्मचारी एवं सफाई नायकों का साफा बांधकर, तिरंगा पटका पहनकर, मिठाई का डिब्बा देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ताजगंज जॉन के जोनल अधिकारी गजेंद्र सिंह एवं भाजपा महानगर उपाध्यक्ष पार्षद सुधीर राठौर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में ताजगंज जॉन के जेडएसओ(ZSO) महेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद मोहन सिंह लोधी, स्वच्छ भारत मिशन के सलाहाकार डॉ. बलविंदर सिंह कौर, एसएफआई(SFI) योगेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहे। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी संतोष डागौर ने की। संचालन संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। 

संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी संतोष डागौर ने अपने विचारों में कहा "अपने देश को बचाते हुए शहीद जवानों को एवं अपने शहर को स्वच्छ रखते हुए शहर के नागरिकों को बीमारियों से बचाते हुए शहीद सफाई कर्मचारियों को अपने संगठन की ओर से बारंबार नमन! अपने सफाई कर्मचारी भाइयों का कोई सम्मान नहीं करता है। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ हमेशा सम्मान करता रहेगा, हमेशा परेशानियों में उनके साथ खड़ा रहेगा।"

इन सफाई कर्मचारी एवं सफाई नायकों में राजन, ऋषभ, सुनीता, मोहित, शेखू, मानसिंह, रफीक, शुभम, दिलशाद, संजय, मनोज, अंकित, लखन, दिलीप, दीपक, रजत,अनिल, रवि, विनोद, शिवम, अजय, सुमित, अनिल, देवेंद्र सिंह, अजीत कप्तान, सचिन डागौर, रिंकू सिंह, अजय चंचल, राजू भाई जरौटा वाले, कुलदीप डागौर, रिशव कुमार आदि मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया