Astro News : आइए जानिए आजका अपना राशिफल और उससे जुड़े उपाय
मनोहर समाचार, आगरा। आजके राशिफल में बहुत कुछ है खास, देखिए ये महत्वपूर्ण जानकारी।
21 जनवरी 2025 का राशिफल
मेष :- आज लाभ प्राप्ति में अच्छा रहेगा। भूमि वाहन आदि का सुख मिलेगा। राजनीति में रुतबा बढ़ेगा। सेहत का ध्यान रखें।
आज का शुभ रंग: गुलाबी।
आपके लिए शुभ व्यापार: मिठाई की दुकान।
आज का उपाय: पंचमुखी हनुमान जी के दर्शन करें।
वृष:- आज ग्रह शुभ फलदायक है। बढ़ती जिम्मेदारियां को संभाले। अधिकारी की हां में हां मिलाते रहें। भाग्य का सितारा चमकेगा। बढ़ते जनसंपर्क से फायदा मिलेगा।
आज का शुभ रंग: सिल्वर।
आपके लिए शुभ व्यापार: नाई की दुकान।
आज का उपाय: एक सूखा नारियल सिर से उतार कर बहते पानी में बहाएं।
मिथुन:- आज इच्छित कार्य पूर्ति होने से खुशी होगी। लंबी लाभकारी योजना में पूंजी लगेगी। बढ़ती जिम्मेदारी का एहसास होगा। अनजाने संपर्क से सचेत रहें।
आज का शुभ रंग: नारंगी।
आपके लिए शुभ व्यापार: आटा चक्की।
आज का उपाय: साबुत मूंग दाल दान करें।
कर्क:- आज यात्रा छोटी, लाभदायक रहेगी। मंगलोत्सव में जाना होगा। शादी संबंध का विचार बनेगा। विरोधी की चालों से बचें।
आज का शुभ रंग: मूंगिया लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: चिकित्सा उपकरणों का कारोबार।
आज का उपाय: किसी विधवा स्त्री को कपड़े और धन दें।
सिंह:- आज बढ़ते उत्तरदायित्व को संभाले। विरोधी पर नजर रखें। घर गृहस्थी का विचार पूरा हो जाएगा। सुखद समाचार मिलेगा।
आज का शुभ रंग : गहरा लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: प्रिंटिंग प्रेस।
आज का उपाय: गरीबों को अलाव जलाने के लिए लकड़ी दान करें।
कन्या:- आज कहीं से सुखद समाचार मिलेगा। नए काम बनेंगे। देव दर्शन, लंबी यात्रा का विचार बनेगा। बच्चों का परिणाम आशानुकूल निकलेगा।
आज का शुभ रंग: आसमानी नीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: कोचिंग सेंटर।
आज का उपाय: गणेश जी पूजा करें।
तुला:- आज गोचर का प्रभाव अनुकूल रहेगा। भाग्य का अच्छा विकास होगा। घर गृहस्थी में हास्यरस बढ़ेगा। पुराना विवाद सुलझ जाएगा।
आज का शुभ रंग: गहरा नीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: टायर का कारोबार।
आज का उपाय: मक्खन का दान करें।
वृश्चिक: आज रोजमर्रा के कामों में तरक्की होगी। कहीं से सुखद समाचार मिलेगा। इच्छित वस्तु खरीदी जाएगी। मेहमान के आवागमन से चहल-पहल बढ़ेगी।
आज का शुभ रंग: गेहूंआ।
आपके लिए शुभ व्यापार: जल्दी खराब होने वाले सामान का कारोबार।
आज का उपाय: बंदरों को चने खिलाएं।
धनु:- आज इच्छित सहयोग मिलने से मन खुश रहेगा। घर में मेहमान के आने से सरस वातावरण बनेगा। क्षमता से अधिक खर्च परेशान करेगा।
आज का शुभ रंग: पीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: डीलिंग।
आज का उपाय: भगवान श्री राम जी की आराधना करें।
मकर: आज समय का सही उपयोग करने वाला मान सम्मान पाएगा। मित्र सहयोग से धन लाभ का रास्ता खुलेगा। लोकोपवाद की आशंका से बचे रहें।
आज का शुभ रंग: भूरा।
आपके लिए शुभ व्यापार: विज्ञापन और जन संपर्क फर्में।
आज का उपाय: गरीबों को पुराने गर्म कपड़े दान करें।
कुंभ:- आज उन्नति का शुभ अवसर हाथ आएगा। सुखद समाचार मन खुश रखेगा। मेहमान आने से गृह खर्च बढ़ेगा। लोकोपवाद की आशंका से बचे रहे।
आज का शुभ रंग: जामुनी।
आपके लिए शुभ व्यापार: सोने का कारोबार।
आज का उपाय: पीपल के 108 पत्तों पर राम राम लिख कर माला हनुमान जी को पहनाएं।
मीन:- आज ग्रह चल अनुकूल है। यात्रा छोटी, मनोरंजक एवं लाभप्रद रहेगी। पूर्व की अपेक्षा आमंदनी कुछ बढ़ेगी। इच्छित सहयोग मिलने से मन खुश रहेगा।
आज का शुभ रंग: हल्का गुलाबी।
आपके लिए शुभ व्यापार: पूजा सामाग्री का कारोबार।
आज का उपाय: श्री गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें।
डॉ० अरविन्द मिश्र
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान, शॉप न० 21, ब्लॉक न० 25, ग्राउंड फ्लोर (निकट आहार रेस्टोरेंट)
संजय प्लेस,आगरा
परामर्श समय प्रातः10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक।
मो० 9412343560

जय हो
जवाब देंहटाएं