Astro News : क्या कहता है आजका राशिफल जानिए अपना राशि का हाल
मनोहर समाचार, आगरा। विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविंद मिश्र जी से जानिए आजका अपना राशिफल और उससे जुड़े सभी उपाय की सटीक जानकारी।
26 जनवरी 2025 का राशिफल
मेष :- आज कार्य क्षेत्र में सावधानी बरतें। कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे बात पुलिस तक पहुंचे। व्यापार में किए गए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। प्रेम संबंधों मे प्रगाढ़ता आएगी है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
आज का शुभ रंग: खूनी लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: कोयले का कारोबार।
आज का उपाय: लाल चन्दन माथे पर लगाएं।
वृष:- आज स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या होने पर तुरंत उपचार कराएं। अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती है। व्यापार में नए लोगों पर आंख बंद कर भरोसा न करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन होने की संभावना है।
आज का शुभ रंग: आसमानी नीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: कैमिस्ट की दुकानें।
आज का उपाय: एक स्फटिक की माला गले में धारण करें।
मिथुन:- आज व्यापार में अच्छी आमदनी होने से जमा पूंजी में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में प्रगाढ़ता आएगी। किसी अभिन्न मित्र से भेंट हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति होने के संकेत मिल रहे हैं।
आज का शुभ रंग: धानी।
आपके लिए शुभ व्यापार: प्रचारक।
आज का उपाय: बुध यन्त्र की पूजा करें।
कर्क:- आज किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा। खेलकूद प्रतियोगिता में उच्च सफलता मिल सकती है। सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों के साहस एवं पराक्रम को देख शत्रु भाग खड़ा होगा।
आज का शुभ रंग: लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: रेस्तरां।
आज का उपाय: चंद्रमा के यन्त्र की पूजा करें।
सिंह:- आज कार्य क्षेत्र में किसी विपरीत लिंग साथी से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। कारोबार की चिंता बनी रहेगी। यात्रा में कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें। गुम अथवा चोरी हो सकती हैं।
आज का शुभ रंग : मेहरून।
आपके लिए शुभ व्यापार: तेल रिफाइनरी।
आज का उपाय: लाल चन्दन की माला पर सूर्य मंत्र का जाप करें।
कन्या:- आज भूमि,भवन, वाहन आदि के सुख में वृद्धि होगी। माता से कीमती उपहार अथवा धन मिल सकता है। व्यापार में कोई परिजन विशेष सहयोगी सिद्ध होगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी होगी।
आज का शुभ रंग: हल्का नीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: ट्रांसपोर्ट।
आज का उपाय: कुत्ते को टोस्ट खिलाएं।
तुला:- आज नौकरी में पदोन्नति के साथ मन चाहे स्थान पर तैनाती मिल सकती है। व्यापारिक समस्या का समाधान होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है।
आज का शुभ रंग: गुलाबी।
आपके लिए शुभ व्यापार: अग्नि का प्रयोग करने वाले व्यवसाय।
आज का उपाय: जीवन साथी को गुलाबी वस्त्र दें।
वृश्चिक: आज कार्य क्षेत्र में अधीनस्थ के साथ अकारण कहा सुनी हो सकती है। अपने क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें। व्यापार में समयवद्ध तरीके से कार्य करें। स्थिति बेहतर होगी। अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
आज का शुभ रंग: गेरुआ लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: अनाज का व्यापार।
आज का उपाय: पंचमुखी हनुमान जी के दर्शन करें।
धनु:- आज सत्ता शासन में बैठे किसी व्यक्ति से घनिष्ठता बढ़ेगी। कारोबार के संबंध में साझेदारों के साथ वार्ता हो सकती है। प्रेम विवाह की योजना बना रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। धन एवं मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
आज का शुभ रंग: केसरिया।
आपके लिए शुभ व्यापार: इंजीनियरिंग फर्में।
आज का उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं।
मकर: आज कार्य क्षेत्र में अत्यधिक भाग दौड़ बनी रहेगी। कोई चिंताजनक समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी से सुख एवं सानिध्य प्राप्त होगा।
आज का शुभ रंग: बैंगनी।
आपके लिए शुभ व्यापार: कार और अन्य वाहन विनिर्माण।
आज का उपाय: दशरथ कृत शनि स्त्रोत का तीन बार पाठ करें।
कुंभ:- आज नौकरी की तलाश में घूम रहे लोगों को नौकरी मिल सकती है। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्रोत खुलेंगे। किसी प्रियजन से धन अथवा उपहार मिल सकता है।
आज का शुभ रंग: मटमैला।
आज का शुभ व्यापार: अस्त्र शस्त्र की दुकान।
आज का उपाय: मन्दिर के पुजारी को जूते दान करें।
मीन:- आज सत्ता शासन में बैठे लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी महत्वपूर्ण अभियान की कमान मिल सकती है। शेयर,लॉटरी, दलाली से धन प्राप्त होगा।
आज का शुभ रंग: पीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: साहूकारी।
आज का उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
डॉ० अरविन्द मिश्र
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान, शॉप न० 21, ब्लॉक न० 25, ग्राउंड फ्लोर (निकट आहार रेस्टोरेंट)
संजय प्लेस,आगरा
परामर्श समय प्रातः 10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक।
मो० 9412343560

जय हो
जवाब देंहटाएं