Astro News : जानिए आजका राशिफल और उपाय
मनोहर समाचार, आगरा। विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र जी से जानिए आजका राशिफल और उपाय।
5 जनवरी 2024 का राशिफल
मेष :- आज पारिवारिक समस्या को अधिक न बढ़ने दें। उनके शीघ्र समाधान करने का प्रयास करें। पूंजी निवेश आदि सोच समझकर ही करें। जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें।
शुभ रंग: हल्का नीला।
शुभ व्यापार: विद्युत उपकरणों की शॉप।
उपाय: सुनसान जगह पर सुरमा दबाएं।
वृष:- आज प्रेम प्रसंग के क्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। संतान की ओर से सुख सहयोग बना रहेगा। पति-पत्नी के मध्य कुछ मतभेद हो सकते हैं।
शुभ रंग: हरा।
शुभ व्यापार: अग्नि का प्रयोग करने वाले व्यवसाय।
उपाय: दशरथ कृत शनि स्त्रोत का तीन बार पाठ करें।
मिथुन:- आज किसी पर्यटन स्थल की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। गुप्त कार्य में गुप्त शत्रुओं के प्रति अधिक सावधानी रखें। खाने पीने के वस्तुओं में संयम रखें।
शुभ रंगः गोल्डन।
शुभ व्यापार: पर्यटन उद्योग।
उपाय: नीले कपड़े में चना बांध कर मंदिर में दे।
कर्क:- आज आर्थिक क्षेत्र में धन का सदुपयोग करें। पूंजी निवेशक सोच समझकर करें। प्रेम सम्बन्धों में अधिक जोखिम से काम ना लें।
शुभ रंग: गुलाबी।
शुभ व्यापार: समुद्री उत्पादों का व्यापार।
उपाय: शिवजी को आक के फूल चढ़ाएं।
सिंह:- आज अपनी समस्याओं को अधिक न बढ़ने दें। उनका तुरंत समाधान करने का प्रयास करें। परिवार में सदस्यों के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं।
शुभ रंग: हरा।
शुभ व्यापार: हार्डवेयर की दुकानें।
उपाय: कच्चा घड़ा जल में प्रवाहित करें।
कन्या:- आज मित्रों के साथ व्यवहार अच्छा बनाए रखें। किसी भी प्रकार के भ्रम में न पड़ें। अपनी बुद्धि विवेक से सोच समझकर निर्णय लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
शुभ रंग: धानी।
शुभ व्यापार: शैक्षिक और अनुसंधान संस्थाएं।
तुला:- आज माता-पिता के साथ व्यवहार अच्छा बना कर रखें। विद्यार्थी वर्ग की अध्ययन में अभिरुचि बढ़ेगी। प्रेम प्रसंग के क्षेत्र में कुछ परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: जामुनी।
शुभ व्यापार: प्रयोशालाएं।
उपाय: कांसे के बर्तन का दान करें।
वृश्चिक: आज भूमि, भवन, वाहन आदि के क्रय विक्रय के लिए समय शुभ नहीं रहेगा। विद्यार्थी वर्ग की पढ़ाई के प्रति अभिरुचि का कम हो सकती है। प्रेम संबंधों में परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ रंग: भूरा।
शुभ व्यापार:फार्मास्युटिकल फैक्टरियां।
उपाय: सूर्यकाल में संभोग न करें।
धनु:- आज इष्ट मित्रों का व्यवहार असहयोगात्मक रहेगा। अधिक बाद विवाद वाली स्थिति से बचें। धार्मिक कार्यों में अभिरुचि बढ़ेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ ताल-मेल बनाकर रखें। घर में भौतिक सुख संसाधन में वृद्धि होगी।
शुभ रंग: गहरा लाल।
शुभ व्यापार: मिष्ठान्न भण्डार।
उपाय: नीम का पेड़ लगाएं।
मकर: आज कोई लंबी यात्रा होने की संभावना है। अपनी सोच को सकारात्मक रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी को कठोर वचन ना कहें। महत्वपूर्ण कार्यों में सोच समझकर निर्णय लें।
शुभ रंग: मेहरून।
शुभ व्यापार: डीलिंग।
उपाय: किसी साधु से ताबीज न लें।
कुंभ:- आज अपनी बुरी आदतों को दूर करने का प्रयास करें। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त होगी। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अभिरुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग: सिल्वर।
शुभ व्यापार: फर्नीचर की दुकान।
उपाय: मीठी तंदूरी रोटी कुत्ते को खिलाएं।
मीन:- आज भूमि, भवन, वाहन आदि के क्रय विक्रय के लिए समय अनुकूल है। इस संबंध में निर्णय आदि लेने के योग बनेंगे। माता-पिता की ओर से सुख सहयोग प्राप्त होता रहेगा।
शुभ रंग: संतरी।
शुभ व्यापार: ऊनी कपड़े की दुकान।
उपाय: गंजे या काले व्यक्ति से दूर रहें।
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
डॉ. अरविन्द मिश्र
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान
शॉप न. 21, ब्लॉक न. 25, ग्राउंड फ्लोर(निकट आहार रेस्टोरेंट) संजय प्लेस, आगरा
परामर्श समय प्रातः10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक
मो.- 9412343560

जय हो
जवाब देंहटाएं