AGRA : क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल में आयोजित हुआ विंटर कार्निवाल

आगरा। क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल आगरा में शरदकालीन अवकाश विंटर कार्निवाल का आयोजन किया गया। आयोजन मुख्य रूप से कक्षा नर्सरी से कक्षा पाँच के छात्रों द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एडीआईओएस डॉ. जनक सिंह, विद्यालय के संस्थापक प्रवीण बंसल एवं सुरभि बंसल, प्रधानाचार्या डॉ. तनुजा झा, उप प्रधानाचार्या रितु टंडन, क्रिमसन वर्ल्ड पुणे की क्षेत्रीय प्रबंधक शबाना और विद्यालय के क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत सिंह उपस्थित थे। 

मुख्य अतिथि डॉ. जनक ने आयोजन की खुले दिन से प्रशंसा की और कहा कि "आयोजन बहुत सराहनीय है। हर तरफ छात्रों की कलात्मकता और क्रियात्मकता दिखाई दे रही है, जो छात्रों के संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास को प्रमाणित करती है।" प्रवीण बंसल ने अपने वक्तव्य में कहा कि "शरदीय अवकाश से पूर्व इस प्रकार के आयोजन छात्रों के अवकाश को और अधिक मनोरंजक बना देते हैं। बच्चों में स्कूल के प्रति रुचि का विकास होता है। वे अवकाश के बाद नई स्फूर्ति के साथ विद्यालय आने के लिए तन और मन से पूरी तरह उत्साहित होते हैं।" 

डॉ. तनुजा ने आयोजन के प्रति बच्चों के कार्य और लगन की प्रशंसा करते हुए कहा कि "आयोजन का उद्देश्य शिक्षा के साथ स्वस्थ मनोरंजन प्रदान कर छात्रों की क्रियात्मकता का विकास करना है।" सर्वजीत सिंह ने कार्यक्रम की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि "छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह सम्मिलित प्रयास छोटे-छोटे बच्चों का भरपूर मनोरंजन करने में पूर्णतया सफल रहा है।"

आयोजन की तैयारी विद्यालय में एक सप्ताह पूर्व ही शुरू हो गई थी। बच्चों ने मनोरंजन के लिए विविध प्रकार के खेलों का आयोजन भी किया था। इस अवसर पर शहर के विविध विद्यालयों के छात्रों ने बड़ी संख्या में विद्यालय आकर भरपूर मनोरंजन किया और छात्रों की मेहनत की प्रशंसा भी की। छोटे बच्चों के निर्देशन में खेले जाने वाले खेल बच्चों को खूब लुभा रहे थे। मस्ती और धमाल के लिए संगीत और नृत्य को भी आयोजन में शामिल किया गया। आयोजन दो दिन बाद आने वाले क्रिसमस के त्योहार के रंग में रंगा हुआ भी नजर आ रहा था। सैंटा, क्रिसमस ट्री, स्नोमैन और रंग बिरंगे गिफ्ट क्रिसमस के आने की सूचना दे रहे थे। सैंटा की वेशभूषा में इधर-उधर घूमते छोटे-छोटे बच्चे आयोजन को और आकर्षक बना रहे थे।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया