AGRA : श्रीसद्गुरू राजा सोमनाथ योगेश्वर जी के वार्षिक उत्सव को लेकर हुई बैठक
आगरा। नाथ संप्रदाय के राजा रहे श्री सद्गुरु राजा सोमनाथ योगेश्वर जी के इसी माह होने वाले वार्षिक उत्सव के संदर्भ में एक आवश्यक बैठक श्री सोमनाथ धाम पर पीर डॉक्टर शंकर नाथ योगी जी के सानिध्य में संपन्न हुई।बैठक का संचालन गुरु सेवक हेमंत भोजवानी ने किया।
हेमंत भोजवानी ने बताया कि "सद्गुरु राजा सोमनाथ योगेश्वर जी का यह 21वां वार्षिक उत्सव पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी गुरु जी के सानिध्य में निशुल्क नेत्र शिविर लगाया जाएगा। जहां जरुरतमंद व्यक्तियों के, निशुल्क ऑपरेशन कराए जाएंगे। साथ ही माता की चौकी प्रभात फेरी, महाआरती भंडारा आदि कार्यक्रम होंगे।"
बैठक में योगी जहाजनाथ, योगी रुद्रनाथ, पंडित भूपेंद्र शर्मा, घनश्याम खियानी, टीकम लालवानी, जगदीश तोरानी, लक्ष्मण भावनानी, कन्हैया सोनी, प्रकाश लालवानी, नथु सोनी, गुलाब भाई, वासुदेव चंदानी, विनोद कलवानी, लालचंद मोटवानी, सुंदर चेतवानी, नरेश लखवानी, चंद्र प्रकाश नाथवानी, चंद्रप्रकाश धनकानी, नवीन साधवानी, नरेश चावला, दिलीप खेमानी, हरीश नाथवानी, रूपचंद, नंदकिशोर, राजू मोटवानी आदि मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें