AGRA : प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल ने आयोजित की राष्ट्रीय संगोष्ठी 'जैव विविधता योजना का हिस्सा बनें'

आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल अपने छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु सदैव कार्यरत रहता है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु उत्तर प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस-2024 के अवसर पर आईटीसी मुगल, आगरा में "जैव विविधता योजना का हिस्सा बनें" विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में विद्यालय के 26 छात्रों ने शिक्षकगण शेख अलमास व अभि सिरोही के निर्देशन में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मनोज सिंह, अपर मुख्य सचिव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ अध्यक्ष, उप्र राज्य जैव विविधता बोर्ड एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सुधीर कुमार शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष, उप्र लखनऊ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ समस्त सम्माननीय अतिथिगण द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। उसके पश्चात अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता की विषयवस्तु, भूमिका व महत्व पर प्रकाश डाला गया। तदोपरांत जैव विविधता परियोजना के क्रियान्वयन में प्रबंध समितियों, वन, कृषि, मत्स्य, उद्यान, पर्यावरण, पशुपालन, पंचायती राज व नगर विकास की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव), उप्र, सुनील चौधरी प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अनुश्रवण एवं कार्ययोजना, उप्र आदि की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम को सुशोभित किया।

इस अवसर पर वक्ता के रूप में मुदित सिंह ने ब्लोडायवर्सिटी और जलवायु परिवर्तन-एक परिप्रेक्ष्य, एके रस्तोगी ने जैव विविधता संरक्षण और शुद्ध शून्य प्रभाव, संजय सिंह ने प्रकृति आधारित समाधान, केपी दुबे ने जैव अर्थव्यवस्था पोस्ट कुनमिंग- मॉन्ट्रियल वैश्विक जैव विविधता फ्रेमवर्क, डॉ. राजेंद्र सिंह चौहान ने जैव विविधता एवं कृषि आदि विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

समस्त वक्ताओं ने छात्रों को समझाया कि हमें सभी खाद्य किस्मों, इमारती पौधों, पशुधन, सूक्ष्म जीवों और कृषि पशुओं का संरक्षण करना चाहिए। आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण सभी जीवों की पहचान एवं संरक्षण एवं अद्वितीय पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण किया जाना चाहिए। सभी को संसाधनों का कुशल उपयोग किया जाना चाहिए।


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया