Manohar Samachar : श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित अमृत वेेला चिलिया का शुभारंभ

मनोहर समाचार, आगरा। गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर अमृत वेला चिलिया का आयोजन बड़े श्रद्धा एवं उत्साह के साथ गुरुद्वारा शाहगंज, आगरा में प्रारंभ किया गया। यह कार्यक्रम 27 सितम्बर से लेकर 5 नवम्बर तक प्रतिदिन प्रातः 3:30 बजे से 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

इस पावन अवसर पर भाई साहब गुरप्रीत सिंह जी (रिंकू वीर जी) द्वारा सिमरन एवं कीर्तन की अमृतमयी रसधारा बिखेरी जाएगी। संगत को गुरुबाणी का अमृत पान कर आत्मिक शांति और आनंद प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। संगतो से परिवार सहित पहुंचकर धन धन गुरु नानक देव जी के घर की खुशियाँ प्राप्त की अपील की गई।

इस दौरान प्रधान बॉबी आनंद, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, मोहन गनवानी, लव पोपली, अजय अरोड़ा, रोशनी कुकरेजा, वर्षा कर्मचंदानी, गुरुद्वारा शाहगंज प्रबंधन समिति एवं अमृत वेला परिवार ने समस्त संगत से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने और गुरु की कृपा प्राप्त करने का निवेदन किया है।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया