Manohar Samachar : राष्ट्र संत महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं विशाल रक्तदान शिविर
-विश्व हिंदू महासंघ, आगरा द्वारा श्रद्धांजलि अर्पण एवं विशाल रक्तदान का आयोजन
मनोहर समाचार, आगरा। सामाजिक समरसता के अग्रदूत, राष्ट्र संत परम पूज्य गुरुदेव, ब्रहालीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की 11वीं पुण्यतिथि सप्ताह के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ, आगरा द्वारा श्रद्धांजलि अर्पण एवं विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन मदिया कटरा स्थित मानव सेवा ब्लड बैंक में किया गया। इस अवसर पर 52 यूनिट रक्तदान हुआ।
जिला अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि महंत अवैद्यनाथ जी न केवल एक महान संत थे बल्कि वे सामाजिक समरसता, मानव सेवा और राष्ट्रभक्ति की मूर्ति थे। उनका जीवन समाज को जोड़ने, कमजोर वर्गों को उठाने और राष्ट्रहित के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। उनके मार्गदर्शन में विश्व हिंदू महासंघ ने सदैव समाजसेवा और राष्ट्रीय एकता को प्राथमिकता दी। उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन उनके सेवा भाव और आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास है।
महानगर अध्यक्ष किशन गुप्ता ने बताया कि महंत जी का जीवन सदैव जनसेवा और राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। जरूरतमंद को समय पर रक्त मिलना ही वास्तविक मानव सेवा है। इस शिविर के माध्यम से हम उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराते हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोमवार को दोपहर 12 बजे से आवास विकास स्थित सेल्फी रेस्टोरेंट में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान मातृशक्ति जिला अध्यक्ष मीनू अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष डिंपल गंभीर, सोशल मीडिया प्रभारी वैराग गोयल, नगर उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता, महानगर मंत्री राहुल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक खंडेलवाल, महानगर मंत्री सर्वेश सिंह, मातृशक्ति महानगर मंत्री नीलम केसवानी, धीरज शिवहरे, अश्वनी गुप्ता, अनुज अग्रवाल (हनी भाई) आदि उपस्थित रहे।


Nice
जवाब देंहटाएं