Manohar Samachar : मेहंदी रस्म में खूब गूंजे मंगल गीत, कल निकलेगी शोभायात्रा

अग्रवंशी महिलाओं ने रचाई हाथों पर मेहंदी

मनोहर समाचार, आगरा। श्री अग्रवाल सेवा संगठन, दयालबाग की ओर से अग्रसेन जयंती के अवसर पर महाराजा अग्रसेन एवं महारानी माधवी स्वरूप की मेहंदी रस्म एवं महिला संगीत उत्सव का दयालबाग स्थित ग्रांड सेलिब्रेशन रिसोर्ट में आयोजन किया। शुरुआत मुख्य संरक्षक सुरेश चंद गर्ग,संरक्षक सुरेश अग्रवाल, गोपाल दास बंसल और डॉ. सतीश अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण कर की। 

अध्यक्ष कुलवंत मित्तल ने बताया कि "महिला संगीत में लगभग तीन सौ महिलाओं ने मेहंदी की रस्म में सहभागिता की। लहराती ध्वज पताकाओं के साथ संगीत की मधुर स्वर लहरियों ने समा बाँध दिया। श्री अग्रसेन महाराज तेरी महिमा न्यारी.. भजन ने दिल छू लिया। मेहंदी उत्सव में महिलाओं और बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था।"

महामंत्री राजीव खेमका ने बताया कि "शनिवार 27 सितंबर को सायं 5 बजे से निकलने वाली शोभायात्रा में 18 राजकुमार और 18 राजकुमारी की झांकी के साथ कुलदेवी महालक्ष्मी की झांकी आकर्षण का केंद्र होगी। हज़ारो वैश्य समाज के लोगो के साथ यात्रा पुरे दयालबाग क्षेत्र में भ्रमण करती हुई तपन प्लाजा पहुंचेगी। रविवार को मंचीय कार्यकम में मेधावी सम्मान समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।"

इस अवसर पर  मोहनलाल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, डॉ हिमांशु अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, संजय अग्रवाल, डॉ अंकुर अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, आशा, रेखा, बबीता, अर्चना, प्रिया, संध्या, गरिमा, सुमन, गुंजन, डॉली, वंदना, रेनू आदि मौजूद रही।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया