Manohar Samachar : गुरुद्वारा शाहगंज संगत ने की रामलाल वृद्ध आश्रम में गद्दों की सेवा के साथ गौ सेवा
मनोहर समाचार, आगरा। धन गुरु नानक की कृपा एवं संगत के सहयोग से सेवा कार्यों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गुरुद्वारा शाहगंज की ओर से रामलाल वृद्ध आश्रम में 50 गद्दे कवर सहित भेंट किए गए। साथ ही वहां गौ सेवा कार्य में सामग्री सेवा प्रदान की गई।
गुरुसेवक श्याम भोजवानी ने बताया "इस सेवा कार्य में संगत का विशेष योगदान रहा।" सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए गुरद्वारा प्रधान बॉबी आनंद ने कहा कि "गुरु महाराज की रहमत से ही यह सेवाएं संभव हो पाती हैं। उन्होंने संगत के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वास जताया कि आगे भी इसी प्रकार सभी के सहयोग से सेवा कार्य निरंतर चलते रहेंगे।
रामलाल आश्रम के मुख्य सेवादर शिव प्रसाद शर्मा द्वारा सेवा कार्य करने वाले सभी अतिथियों का पटका पहनाकर सम्मान किया।
सेवा कार्य में बॉबी आनंद, कमल मतलानी, मोहन गनवानी, पलक मतलानी, कुणाल नैनानी, सचिन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Nice
जवाब देंहटाएं