Manohar Samachar : ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी

मनोहर समाचार, आगरा, ताजनगरी। महिला मंडल, ताजनगरी स्थित पार्श्वनार्थ पंचवटी, फेज़-2 आगरा पर माँ के भव्य दरबार में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। शेरावाली मैया मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मईया की आराधना की, माँ के दरबार में ढोल की थाप पर श्रद्धालु झूमते-नाचते रहे और भक्ति भजनों की मधुर स्वर लहरियों से वातावरण गूंज उठा। मईया को ताली बजाकर मनाने का यह अनूठा दृश्य श्रद्धालुओं के हृदय को भावविभोर कर गया।

सभी ने माँ की चरणों में नतमस्तक होकर आरती उतारी और सुख-समृद्धि की कामना की, आयोजन में महिला मंडल की सक्रिय भागीदारी रही और पूरे परिसर में उल्लास एवं आस्था का रंग छा गया, महिला मंडल द्वारा नवमी पर भव्य डांडिया महोत्सव पंचवटी पार्क में किया जाएगा।




टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया