AGRA : हेरिटेज इंस्टीटयूट ऑफ़ होटल एण्ड टूरिज्म में अमृत चैरीटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन
आगरा। हेरिटेज इंस्टीटयूट ऑफ़ होटल एण्ड टूरिज्म में अमृत चैरीटेबल ब्लड बैंक द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य विशय "गिव द गिफ्ट ऑफ़ लाइफ-डोनेट ब्लड" था। इस शिविर से संस्थान के विद्यार्थियों ने रक्तदान के माध्यम से अपने समाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय दिया। इस अवसर पर हेरिटेज इंस्टीटयूट ऑफ़ होटल एण्ड टूरिज्म के प्रधानाचार्य प्रो. रवि जादू एंव डायेरेक्टर भागेशवर तिवारी उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर में संस्थान के विद्यार्थियों एंव स्टाफ ने बडी संख्या में भाग लिया। अमृत चैरीटेबल ब्लड बैंक एंव उसकी समस्त टीम ने हेरिटेज इंस्टीटयूट एवं उपस्थित सभी विद्यार्थियों को उनके इस सराहनीय योगदान के लिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर प्रो. रवि जादू ने कहा कि "संस्थान में विद्यार्थियों को पढाई के साथ-साथ अपनी समाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाया जाता हैै। आज का रक्तदान शिविर इसी श्रंखला की एक कडी है। समाज को जब भी किसी सेवा की आवश्यकता हुई है, हमारे विद्यार्थियों ने हमेशा आगे बढकर भाग लिया है और मैं विश्वास दिलाता हॅूं कि किसी भी जरूरत में हमारे विद्यार्थी हमेशा आगे रहेंगे।"



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें