AGRA : हैल्प आगरा में सुरेन्द्र कुमार जैन अध्यक्ष और राजेन्द्र कुमार बंसल महामंत्री निर्वाचित
आगरा। बीते रोज हुए चुनाव में हैल्प आगरा की नई कार्यकारिणी चुन ली गई है। चुनाव अधिकारी सर्वेश वाजपेयी की देख-रेख में पूरी हुई संवैधानिक चुनावी प्रकिया में सुरेन्द्र कुमार जैन अध्यक्ष, राजेन्द्र कुमार बंसल महामंत्री, अजय कुमार मित्तल और सीए विशेष बंसल उपाध्यक्ष, नरेश जैन कोषाध्यक्ष तथा अमित मोरयानी व नितिन अग्रवाल मंत्री निर्वाचित हुए हैं।
हैल्प आगरा भवन, मोती कटरा में सदस्यों ने उत्साहपूर्वक अपने मत का प्रयोग किया। इसके अलावा 24 कार्यकारिणी सदस्य चुने गये हैं।
ये चुने गए कार्यकारिणी सदस्य
इसके साथ ही राजीव गुप्ता, जलज गोयल, ओमप्रकाश गोयल, अमित अग्रवाल, अंकुर कुमार अग्रवाल, मुकेश मित्तल, रिषी मित्तल, अंजू किशोर, प्रतीक जैन, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, मनीष बंसल, बी एल अग्रवाल, साकेश अग्रवाल, सुरेन्द्र मित्तल सुगन्धी, रितेश अग्रवाल, राजीव जैन, रवि कुमार बंसल, राठी, मनीष गर्ग, अजय कामार गुप्ता, अनुज कुमार एवं मून गोयल के नाम कार्यकारिणी में शामिल हुए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें