AGRA : आरोही इवेंट्स के यूपी आइकॉन अवार्ड 2024 का आगाज़
आगरा। आरोही इवेंट्स द्वारा आयोजित होने जा रहे ब्यूटी कांटेस्ट मिस्टर एंड मिस आगरा सीजन-11 और यू.पी आइकॉन्स अवार्ड की प्रेस वार्ता व पोस्टर विमोचन ब्रजभोग मिष्ठान भंडार एवं रेस्टोरेंट के प्रांगण में संपन्न हुआ। संस्था के निर्देशक अमित तिवारी ने बताया कि "संस्था पिछले 10 वर्षों से मिस्टर एंड मिस आगरा का आयोजन करती आ रही है, जिससे आगरा शहर के बच्चों को बड़ा प्लेटफार्म मिलता है व अपना हुनर दिखाने का मौक़ा मिलता है, साथ ही विजेताओं को आगे काम करने का मौक़ा मिलता है। उनको एल्बम सॉंग, सीरियल आदि में काफ़ी बच्चे इस टाइटल को जीत कर मुंबई इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। संस्था ने मिस्टर एंड मिस आगरा का ऑडिशन 9 मार्च को ब्रजभोग मिष्ठान भंडार एवं रेस्टोरेंट में रखा है। सेमी फाइनल 16 मार्च को रखा है। सेमी फाइनल में चुने गये प्रतिभागियों को 5 दिन की ग्रूमिंग क्लासेज़ दी जाएँगी और फाइनल के राउंड तैयार कराये जाएँगे। ग्रैंड फिनाले 23 मार्च को किया जाएगा।"
ग्रैंड फिनाले में सेलिब्रिटी के रूप में मशहूर अभिनेत्री व मॉडल शेफाली ज़रीवाला उपस्थित रहेंगी। ये बच्चों से रूबरू होंगी व कुछ टिप्स भी देंगी और अपने कैरियर की राह को शेयर करेंगी।
उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी के सदस्य रणजीत सामा ने बताया कि "आरोही संस्था द्वारा इस वर्ष उत्तर प्रदेश के आइकॉन्स को अवार्ड देकर नवाज़ा जाएगा, जिसका शीर्षक होगा यू.पी.आइकॉन अवार्ड 2024 । इस अवार्ड के लिए सभी अपने प्रोफाइल संस्था को दिनांक 10 मार्च तक भेज सकते हैं।" साथ ही रंजित सामा ने बताया कि मिस्टर एंड मिस आगरा में विजयी प्रतिभागियों को आर.ऐ मूवीज़ के यू.ट्यूब चैनल में काम करने का मौक़ा दिया जाएगा।
विजेताओं को मिलेगा
मिस आगरा को एल्बम में काम करने का मौक़ा, गोल्ड प्लेटेड क्राउन, सेश, मोमेंटो, पोर्टफोलियो, गिफ्ट, सर्टिफिकेट, कूपन व ट्रिप।
मिस्टर आगरा को एल्बम में काम करने का मौक़ा, गोल्ड प्लेटेड लोकेट, सेश, मोमेंटो, पोर्टफोलियो, गिफ्ट, सर्टिफिकेट, कूपन व ट्रिप।
ये रहे मौजूद
पोस्टर विमोचन में मुख्यरूप से आरोही संस्था के निर्देशक अमित तिवारी, उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी के सदस्य रणजीत सामा, विनीत बवानिया निर्देशक, (IIFT), एंकर निधि सोनी, हेमा बैजल मिसिस ताज यूनिवर्स, मिसिस इंडिया ग्लोब, मिसिस दिल्ली, ब्रजभोग से योगेन्द्र कुमार गुप्ता, दिवाकर गुप्ता, ट्रेंडी बुटीक अनूप कुमार, आगरा विश्वविद्यालय के महामंत्री अरविंद गुप्ता, डॉ. महेश धाकड, अनुराग सिंह व शिवम् आदि उपस्थित रहे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें