AGRA : क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल ने मनाया ग्रेजुएशन डे

आगरा। क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल आगरा में किंडर गार्टन के ग्रेजुएशन डे का आयोजन किया गया। जहाँ महिला थाना इंचार्ज इंस्पैक्टर नीतू सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर यूकेजी के छात्रों को उनकी सफलता के लिए प्रमाणपत्र दिए गए। इस अवसर पर विद्यालय की अकादमिक प्रमुख स्वाति तोमर, प्रधानाचार्या डॉ. तनुजा झा, क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत सिंह और उपप्रधानाचार्या ऋतु टंडन की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही। 

मुख्य अतिथि ने यूकेजी के छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि "यूकेजी शिक्षा का पहला पड़ाव है। इसे पूरा करने पर बच्चों की सफलता को सम्मानित करना आवश्यक है, क्योंकि ये सम्मान उनमें सफलता को पाने के लिए उत्साह को बढ़ाता है।" स्वाति तोमर ने अपने वक्तव्य में कहा कि "इस तरह के आयोजन बच्चों के संपूर्ण व्यक्तित्व पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। सही अर्थो में यह बच्चों के लिए सफलता का पहला अनुभव होता है और बच्चे स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं। यहीं से उनकी सफलताओं का सिलसिला शुरू हो जाता है।"

कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. तनुजा झा ने मुख्य अतिथि और अभिभावकों की उपस्थिति पर आभार व्यक्त किया और छात्रों का बधाई देते हुए स्वागत वचनों के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला आरंभ हुआ और बच्चों की मेहनत को तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा गया। तत्पश्चात प्रधानाचार्या द्वारा मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया और मुख्य अतिथि ने छात्रों को संबोधित किया। 

कार्यक्रमों के अंत में इस दिन के मुख्य आकर्षण प्रमाणपत्र वितरण समारोह का संचालन किया गया। ग्रेजुएशन डे की पारंपरिक वेशभूषा में प्रमाणपत्र लेते हुए बच्चों के चेहरे गर्व और खुशी से दमकते दिखाई दिए। बच्चों के लिए यह दिन बहुत विशेष था क्योंकि उन्होंने अपने शैक्षिक जीवन के प्रथम स्तर को उत्तीर्ण कर लिया था। इस समारोह से उन्होने अनुभव किया कि वे शिक्षा के एक स्तर को पूरा कर चुके हैं और आगामी स्तर में प्रवेश के लिए तैयार हैं। धन्यवाद वचनों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

क्रिमसन वर्ल्ड परिवार एक ऐसा संस्थान है जहाँ आभिभावको और छात्रों के चेहरों पर मुस्कान सजाई जाती है। मुस्कान विश्वास कीए सफलता कीए और एक उज्जवल भविष्य की। यही मुस्कान और आत्म विश्वास स्कूल से निकलते समय अभिभावकों और छात्रों के चेहरों पर देखने को मिली।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया