AGRA : सद्भावना पार्क में एक साथ गूंजे खुशी के ठहाके
-योग करके मनाया सद्भावना पार्क सेवा समिति का स्थापना दिवस
-10 वर्षों से अनवरत चल रहा है प्रातः योग
-लगभग 50 से अधिक स्थानीय लोग करते हैं प्रतिदिन योग, कई गम्भीर बीमारियों से हुए ठीक
आगरा। एक साथ जब कई दर्जनों लोगों के हंसी के ठहाके गूंजे तो मानों हर रोग कई किमी दूर भाग गया। योग के विभिन्न आसनों के करके कुछ इसी अंदाज में कमला नगर एफ ब्लॉक स्थित सद्भावना पार्क में सद्भावना पार्क सेवा समिति का दसवां स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि मधु बघेल ने कहा कि शरीर स्वस्थ हो तो मन में भी अच्छे विचार आते हैं। जबकि शरीर रोगी रहने पर परेशानी में ही डूबे रहेंगे। एक साथ सभी क्षेत्रीय लोगों का मिलकर योग करना बहुत ही सराहनीय प्रयास है। उन्होंने इस अवसर पर योग भी किया और मेरे चिन्तन में आकर बसो लाडली भजन भी गाया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से गुड्डू शर्मा, संजय जैन, संजीव शर्मा, पवन अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, उषा अग्रवाल, चारू अग्रवाल, सोनिया शर्मा, हैप्पी भाई, जयप्रकाश, आरएस गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद, रंगेश त्यागी, अतुल मित्तल आदि उपस्थित थे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें