AGRA : चैम्बर के युवा निवर्तमान अध्यक्ष राजेश गोयल के असामयिक निधन पर सभी हतप्रभ
-जिन्होंने सुना वे रह गये स्तब्ध
-चैम्बर के सदस्यों में शोक की लहर
-उद्योग जगत को अपूर्णनीय क्षति, शहर के व्यवसायियों में शोक की लहर
-आँखों से नहीं, दिल से रो रहा उद्योग और व्यापार जगत
-एक यथार्थ प्राप्ति का हुआ अंत
आगरा। चैम्बर के निवर्तमान अध्यक्ष राजेश गोयल की 54 वर्ष की अल्पायु में निधन की खबर प्रातः सभी उद्यमियों एवं शहर के व्यवसायियों में फैल गई। नेशनल चैम्बर भवन में आज शाम 5 बजे शोक सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि "प्रातः जैसे ही यह हृदय विदारक समाचार सुना, तो विश्वास ही नहीं हो रहा था कि ऐसा अचानक कैसे हो सकता है? इस खबर के सुनने पर क्या बोला जाए, उनके पास बोलने के लिए शब्द नहीं थे। राजेश गोयल हम सबके बड़े प्रिय थे, स्वभाव के हंसमुख थे और बहुत ही मिलनसार थे। आज हमारे बीच नहीं रहे, अत्यन्त दुख की बात है। उन्होंने छोटी सी आयु में ही अपने उद्योग व्यापार को बुलंदियों तक पहुंचाया और संस्थाओं में प्रतिनिधित्व करते हुए उद्योग जगत को अपनी विशिष्ठ सेवाएं देते रहे। उन्होंने ऑल इंडिया कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन का अध्यक्ष बनकर आगरा नाम रोशन किया। सभी को साथ लेकर चलने की कला थी जो बहुत काम लोगों में होती है। ढ़लाईघरों पर जब संकट बदल मंडराए थे उस समय राजेश गोयल ढ़लाईघरों को बचाने में बहुत बड़ा योगदान रहा था। उनमें नेतृत्व क्षमता थी। उनकी ऐसी यादों में हम सब डूबे हुए हैं। चैम्बर में गत वर्ष अध्यक्ष पद पर रहकर उन्होंने पूरी लग्न एवं समर्पित भाव से चैम्बर की गतिविधियों को आगे बढ़ाया और चैम्बर को नई ऊंचाइयों पर आपहुंचाया और साथ ही चैम्बर के नाम को काफी हाईलाइट किया। छोटी सी उम्र में उन्होंने बहुत बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया। उनके निधन पर हम सभी बहुत ही दुःखी हैं। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे और उन्हें सद्गति दें। परिवारीजनों को इस अपूर्णनीय क्षति को सहन करने की असीम शक्ति प्रदान करें।"
उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने संवेदना व्यक्त की और कहा कि "राजेश गोयल की यहाँ हमें बहुत जरूरत थी, किन्तु जिसकी यहाँ जरुरत होती है उसकी ऊपर भी जरुरत होती है।" उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग ने व्यक्त किया "उनसे उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला।" कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि "श्री राजेश गोयल जी को किसी माहौल को खुशनुमा बनाना उनकी आदत थी। ऐसा लगता है कि भगवान को उनकी हमसे अधिक जरूरत थी।"
पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंघल ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि "श्री राजेश गोयल समय से पूर्व चले गए, प्रभु उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।" पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि "मेरे छोटे भाई राजेश गोयल अखिल भारतीय स्तर पर अनेको वर्षों तक उच्च पद पर रहे यह आगरा के लिए बहुत बड़ी क्षति है।"
योगेश जिंदल ने अपने संस्मरण में बताया कि "राजेश गोयल को वे बचपन से जानते थे। वे सोच के धनि थे। वे कहते थे कि बड़ा सोचो तभी कुछ छोटा कर पाओगे।" सतीश अग्रवाल ने बताया कि "राजेश गोयल सभी में घुल-मिल जाते थे। चैम्बर ऐसा कार्य करे कि राजेश गोयल सदैव याद रहें।" पार्षद मुरारी लाल गोयल ने कहा "अग्रवाल समाज के लिए उन्होंने अमित छाप छोड़ी है।" राकेश सिंघल ने बताया कि "उन दोनों के परिवारों का घनिष्ठ सम्बन्ध हैं। वे एक साथ बयाना से आगरा आये थे।" एक सदस्य ने बताया कि "पिछले वर्ष राजेश गोयल जी द्वारा आगरा में एक तीन दिवसीय औद्योगिक एवं व्यापारिक सम्मेलन का आयोजन किया था। यह आगरा के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि थी।" पूर्व अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि "वे सबके थे और सब उनके थे। उनमें एक ही भक्ति थी-जन-भक्ति। वे सबके अनुज थे और सब उनके अनुज थे।"
शोक सभा में उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल एवं पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, योगेंद्र कुमार सिंघल, अनिल वर्मा, महेंद्र सिंघल, शलभ शर्मा सदस्यों में अनिल अग्रवाल, योगेश जिन्दल, मनोज बंसल, अशोक गोयल (हरयाणा), संजय अरोड़ा, राकेष सिंघल, यतेन्द्र गर्ग, विजय गुप्ता, वीरेन्द्र गुप्ता, गोपाल खंडेलवाल, गोविन्द प्रसाद सिंघल, दिनेश जैन, राजकुमार भगत, सुनील सिंघल, मनीष अग्रवाल (इंफ्रा), राज किशोर खंडेलवाल, राजेन्द्र गर्ग, सतीश अग्रवाल, राकेश चौहान, मुकेश अग्रवाल, मुरारी लाल गोयल, विजय बंसल, संजय दीक्षित, अनुज विकल, अनुभव अग्रवाल, नितिन झामनानी आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें