AGRA : महाराज अग्रसेन व महारानी माधवी के स्वरूपों का किया सम्मान

 -आग्रवाल संगठन रामबाग द्वारा महाराजा अग्रसेन जयन्ती की तैयारियां शुरु 

-महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी के स्वरूपों का चयन कर किया सम्मान

आगरा। नवरात्रि के प्रथम दिन पड़वा को प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली महाराजा अग्रसेन जयन्ती की तैयारियां अग्रवाल संगठन रामबाग द्वारा जोर-शोर से शुरु कर दी गईं हैं। महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी के रूप में लाजपत अग्रवाल व निर्मला देवी अग्रवाल का चयन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने उनके आवास टेढ़ी बगिया पर सम्मान समारोह आयोजित कर नका आर्शीवाद लिया और शोभायात्रा की रूपरेका तैयार कर सभी सदस्यों को कार्यभार सौंपा।

संगठन की अध्यक्ष निशा सिंघल, मुख्य संरक्षक विनोद अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक राजेश अग्रवाल, दिनेश गर्ग, सुभाष अग्रवाल ने लाजपत अग्रवाल व निर्मला देवी का पगड़ी व माला कर सम्मान किया। मिष्ठान व फल प्रदान किए। वहीं चयनित स्वरूपों ने भी सभी सदस्यों को अपने आर्शीवाद स्वरूप उपहार व पटका पहनाकर विदाई दी। अध्यक्ष निशा सिंघल ने बताया कि इस वर्ष महाराजा अग्रसेन जयन्ती का पांच दिवसीय आयोजन धूमधान से होगा। शोभायात्रा में कर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। मेहंदी उत्सव व आमंत्रण यात्रा भी निकलेगी। सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंप दी गईं हैं। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से विजय गर्ग, जगदीश अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, देवेन्द्र, मुकेश सोनू, अंशुल प्रदीप आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया