AGRA : हर परिवार एक पौधे का संकल्प ले-सुमन गोयल

आगरा। सामाजिक संस्था सेवा आगरा के पौधारोपण अभियान का शुक्रवार से शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर सेवा आगरा के संस्थापक पार्षद मुरारी लाल गोयल 'पेन्ट' द्वारा बलकेश्वर क्षेत्र में कैला देवी मंदिर पार्क पर पौधारोपण कर अभियान की शुरूआत की गई। "एक पौधा माँ के नाम" थीम पर बलकेश्वर क्षेत्र में सभी सदस्यों द्वारा 51 पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए पार्क कमेटी को संकल्प दिलाया। 

संस्थापक पार्षद मुरारी लाल गोयल और अध्यक्ष सुमन गोयल ने कहा कि "इस मौसम में हर परिवार को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए, जिससे शहर में वृहद वृक्षारोपण हो सके। 

इस अवसर पर दूर्वा भारद्वाज, विश्वनाथ भारद्वाज, अर्जुन पंडित, मयंक खंडेलवाल, मीनाक्षी शर्मा, सुधीर आर्य, सचिन वर्मा, पवन राना, मुकेश कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया