Agra News : वैश्य समाज संगठन ने आगामी कार्यक्रम के मद्देनजर की अहम बैठक
मनोहर समाचार, आगरा। वैश्य समाज संगठन आगरा द्वारा अजय केसरी प्रदेश अध्यक्ष और प्रीति गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक का आयोजन भगत हलवाई करकुंज रोड आवास विकास कॉलोनी आगरा पर किया गया। बैठक में वैश्य समाज संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के जन्म उत्सव 12 जुलाई के उपलक्ष में किए जाने वाले कार्यक्रम की समीक्षा की गई।
बैठक में अजय केसरी और प्रीति गुप्ता के द्वारा आगरा के कार्यकारिणी सदस्यों को किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत अवगत कराया।
इस बैठक में वैश्य समाज मंडल अध्यक्ष आगरा शुचि खंडेलवाल, जिला अध्यक्ष अमृता पोरवाल, सचिव सपना गर्ग, रश्मि गुप्ता, छाया, सुनीता गुप्ता, शहर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, ऋषि खंडेलवाल, नरेंद्र गुप्ता और अलीगढ़ मंडल के विशिष्ट सदस्य आदि उपस्थित रहे।


बहुत सुन्दर
जवाब देंहटाएं