Agra News : ग्लैमर लाइव फिल्म्स और टेलीविज़न इंस्टिट्यूट पर हुई शानदार मेकअप की वर्कशॉप
-मुंबई की सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट ने दी क्लास
मनोहर समाचार, आगरा। ग्लैमर लाइव फिल्म्स एंड टेलीविज़न इंस्टिट्यूट दयालबाग आगरा के सेंटर पर “मेकअप“ की जिज्ञासु युवतियों और महिलाओं के लिए एक बेहतरीन कार्यशाला की शुरुआत हुई, जिसमें युवक युवतियों ने पूरे मनोयोग से भाग लिया। इस वर्कशॉप में मुंबई से आईं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट शिवांकिता दीक्षित ने मेकअप थ्योरी बताते हुए, टाइप्स ऑफ़ स्किन, प्रोडक्ट नॉलेज, एप्लाई फाउंडेशन, ऑय मेकअप, प्रैक्टिकल वर्क के साथ साथ मोटीवेट किया, इसका कोई चार्ज नहीं लिया गया।
इंस्टिट्यूट के निदेशक फ़िल्म राइटर डायरेक्टर सूरज तिवारी ने बताया कि "इस तरह की वर्कशॉप से उसके बाद पूरे प्रोफेशनल कोर्स से युवतियाँ और युवक रोज़गार प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आगरा और आस पास के क्षेत्र में ब्रज सिनेमा और मेन स्ट्रीम सिनेमा को टेक्निशियन मिलेंगें, जिससे यहाँ ही रोज़गार के अवसर बनेंगें और लोगों को यहीं ज़्यादा से ज़्यादा काम मिलेगा। जहाँ मुंबई नगरी की आवश्यकता नहीं रह जाएगी। वैसे भी नोएडा में फ़िल्म सिटी का काम चल रहा है, जिसका ज़्यादा से ज़्यादा लाभ आगरा को मिले ऐसे प्रयास संस्था द्वारा किए जा रहे हैं।
आज की कार्यशाला में मुख्य रूप से शिवांकित दीक्षित, सूरज तिवारी के अलावा डॉ. एके सिंह, एडवोकेट संजय सिंह, पंकज शर्मा, डॉ. विनोद यादव आदि मौजूद रहे। वर्कशॉप की मुख्य पार्टिसिपेंट जिन्होंने स्मार्ट अनस्वर्स दिए उनमें माधुरी शर्मा, दिव्या सचवानी रहीं।


Nice
जवाब देंहटाएं