Agra News : चैम्बर के स्थापना दिवस पर भाग लेंगी उप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
-चैम्बर ने लॉ यूनिवर्सिटी और आई0 टी0 सिटी की मांग की
-बांकेबिहारी कॉरिडोर के गठन के लिए किया आभार
मनोहर समाचार, आगरा। अध्यक्ष संजय गोयल के नेतृत्व में नेशनल चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल राजभवन लखनऊ में महामहिम आनंदी बेन पटेल से मिला। अध्यक्ष संजय गोयल ने पौधा देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने राज्यपाल को चैम्बर का संक्षिप्त परिचय दिया और चैम्बर के स्थापना दिवस के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे इस कार्यक्रम में आयेंगी।
पूर्वे अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने उनके आगे आगरा के प्रतिभा पलायन को रोकने के लिए लॉ यूनिवर्सिटी की मांग की। इस पर उन्होंने एक प्रस्ताव भेजने को कहा।
उपाध्यक्ष संजय कुमार गोयल, विवेक जैन और कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने आईटी सिटी की मांग की तथा उनसे बांकेबिहारी कॉरिडोर पर भी विस्तृत चर्चा हुई। चैम्बर ने बताया कि "सभी लोग कॉरिडोर के पछ में है, ताकि भक्तों को दर्शन में कोई असुविधा न हो और उन्हें सहूलियत मिल सके।" गौरतलब यमुना जी को भी इस कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा। चैम्बर ने अनुरोध किया कि ऐसा रास्ता निकाला जाए जिससे स्थानीय निवासियों ओर सेवादारों के साथ नाइंसाफी न हो और भक्तों को भी पूर्ण सुविधा मिल सके।
प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष संजय गोयल, पूर्वे अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजय कुमार गोयल, विवेक जैन, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, अजय कुमार मित्तल, विनायक पोतदार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


Nice
जवाब देंहटाएं