Agra News : गुरुसत्ता की अखंड ज्योति का प्रकाश चला मातृशक्ति की जन्मभूमि की ओर
मनोहर समाचार, आगरा। वंदनीय माताजी एवं अखंड ज्योति के शताब्दी समारोह की ज्योति कलश रथ यात्रा का एत्मादपुर तहसील के 108 गाँवों का भ्रमण कर एक्सप्रेस वे के निकट नगला चंदन पर प्रवेश किया। जहाँ पर आगरा नगर के कई गायत्री परिजनों ने पहुँच कर बहुत ही भव्य स्वागत व पूजन किया।
रथ यात्रा नगला चंदन से जलेसर रोड महादेवी नगर, टेढ़ी बगिया विकास नगर, अंजनि विहार, कालिन्दी विहार, शिवानी वाटिका, कृष्णा पैराडाइज, मोहन नगर, नुनहाई, दुर्गा नगर पर दीपयज्ञ कराते हुए गायत्री शक्तिपीठ शाहदरा पर विश्राम लिया।
रथ यात्रा का स्वागत सत्यपाल बघेल, प्यारे लाल परिहार, मन्जू मिश्रा, जयन्तीप्रसाद कुशवाहा, गंगाश्री, सर्वेश मिश्रा, रामदेवी कटियार, रविमोहन कुलश्रेष्ठ, उपेंद्र, मनोरमा देवी ने किया।
रथ यात्रा में उपजोन समन्यवयक सुरेश चन्द्र यादव के नेतृत्व के साथ विजयपाल बघेल, जिला समन्वयक सुरेश चन्द्र सक्सेना, जिला युवा संयोजक गिरधर गोपाल, मुकेश शर्मा, राजवीर सिंह, एसके मिश्रा, सुमन सिसोदिया, सुखवासी लाल वानप्रस्थी आदि का सहयोग रहा।



जय हो
जवाब देंहटाएं