Agra News : सैनिकों को नमन कर आपरेशन सिंदूर को समर्पित काव्य गोष्ठी

मनोहर समाचार, आगरा। सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर आगरा में शिक्षक और छात्रों ने काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। छात्रों ने "आपरेशन सिंदूर" को सम्पर्पित सैनिकों के शौर्य पराक्रम की गाथाओं से भरी वीर रस की एक से बढ़कर एक सुंदर स्वरचित कविताएं प्रस्तुत की। जिनमें छात्र काव्य, सूर्यांश, गर्वित, ऋत्विक, ऋद्धिम, करन, समर्थ, अर्पित, आरव, जितिक, धैर्य और अन्य छात्रों ने स्वरचित कविता प्रस्तुत कर समा बांध दिया और तालियों की गड़गड़ाहट से सभागार गूंज उठा।

इस काव्य गोष्ठी के आयोजन में सभी छात्रों को मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कृष्ण कांत द्विवेदी, विजय गोयल, एवं समस्त आचार्यगण उपस्थित रहे। 

हिंदी प्रवक्ता सरला भारद्वाज के निर्देशन में हिंदी विभाग द्वारा आयोजित इस गोष्ठी में सभी ने भरपूर आनंद के साथ स्वयं को देशभक्ति के भावों में रंगा।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया