Agra News : भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव और शोभायात्रा 18 मई को
मनोहर समाचार, आगरा। महर्षि परशुराम सेवा मण्डल और राष्ट्रीय ब्राह्रमण महासभा आगरा के संयुक्त तत्वावधान में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव और शोभायात्रा का आयोजन 18 मई को सायं 4 बजे यमुना ब्रिज स्टेशन रोड से किया जाएगा। जिसमें भारी संख्या में बिप्र बन्धु अपनी उपस्थित दर्ज कराते हुए यात्रा को भव्यता प्रदान करेंगे।
ये होंगे मुख्य अतिथि
भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव और शोभायात्रा में मण्डल द्वारा एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह और खंदौली ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा और डॉ. अनंग उपाध्याय को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में निमंत्रित किया गया है।
शोभायात्रा का मार्ग
भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव और शोभायात्रा स्टेशन रोड यमुना ब्रिज से कटरा बजीर खां, रामबाग, एबीसी ब्लॉक से ट्रांस यमुना होते हुए रॉयल चौराहे से रेणुका धाम, कमला गार्डन के पास मुख्य मार्ग नुनिहाई पर समापन होगा। आयोजन समिति ने सभी बिप्र बन्धुओं को सायं 4 बजे 18 मई को समय पर उपस्थित होने की अपील की है।
इनकी रहेगी भूमिका
परशुराम सेवा मण्डल यमुना पार आगरा से अध्यक्ष विजय पाराशर एड., उपाध्यक्ष भीकम सिंह रावत, महामंत्री रामदत्त शर्मा, प्रदीप चंसौलिया, संगठन मंत्री अनिल तिवारी, संयुक्त सचिव अशोक शर्मा, सतीश चंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम चतुर्वेदी, प्रवक्ता शशी उपाध्याय एड., प्रेम शर्मा, ब्रजेश शर्मा, राष्ट्रीय ब्राह्रमण महासभा आगरा से राजेन्द्र शास्त्री, ओमवीर शर्मा और डॉ. पुष्पराज शर्मा यात्रा में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। साथ ही सभी संरक्षक मण्डल और महिला मण्डल का विशेष सहयोग रहेगा।

जय हो
जवाब देंहटाएं