Agra News : वैश्य समाज महिला संगठन ने श्रमिक दिवस पर लगाई गन्ने के रस की प्याऊ

मनोहर समाचार, आगरा। भीषण गर्मी में जहाँ एक और पानी के लिए परेशान रहते हैं, ऐसे में शहर के समाजसेवी उन्हें रहत प्रदान करने के लिए निःशुल्क प्याऊ लगते हैं।  इसी कड़ी में वैश्य समाज महिला संगठन, जिला आगरा द्वारा श्रमिक दिवस के अवसर पर पानी की टंकी, कमला नगर पर गन्ने के रस की प्याऊ का आयोजन किया गया।

गर्मी के मौसम में समाजसेवियों की पहल राहगीरों के लिए वरदान साबित हो रहीं हैं। निश्चित रूप से ये एक नेक और सराहनीय कार्य है। ऐसे कार्यों के लिए लोगों को आगे आना चाहिए, ताकि कोई जल के अभाव में दम न तोड़े। 


संगठन के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शुचि खंडेलवाल मंडल अध्यक्ष,  अमृता पोरवाल जिला अध्यक्ष, अंजू सिंहल संरक्षक, सपना गर्ग, प्रीति अग्रवाल, मनीषा जैन, नीलम अग्रवाल, नीलू गुप्ता एवं अन्य महिला सदस्यों के साथ वैश्य समाज के भाईयों की भी उपस्थिति रही।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया