Agra : गोटा पत्ती की सुर्ख पोशाक और गुलाबी साज से सजा श्रीजगन्नाथ जी का मंदिर

श्रीजगन्नाथ मंदिर में भक्ति भाव के साथ मनाया गया मंदिर का 16वां स्थापना दिवस, भव्य श्रंगार और संकीर्तन साथ भक्तों ने साझा किए अपने अनुभव

मनोहर समाचार, आगरा। 16 वर्ष पहले जगन्नाथ पुरी से बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र सहित आए श्रीजगन्नाथ जी मंदिर में भव्य और भक्तिमय रूप से स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में गोटा पत्ती से सजे सुर्ख रंग के परिधानों में श्रंगारित होकर भगवान जगन्नाथ न सभी भक्तों को दर्शन दिए तो भक्त भाव विभोर हो उठा। भक्त अपने घरों से भगवान के लिए व्यंजन बनाकर लाए, जिनका छप्पन भोग लगाया गया। फूलों की सुगंध से महकते परिसर में हर तरफ श्रीजगन्नाथ के जयकारे गूंजते रहे। 

कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर के 16वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज भगवान को भक्तों द्वारा दो माह में तैयार की गई सुर्ख रंग की गोटा पत्ती की पोशाक से श्रंगारित किया गया। मंदिर परिसर को भी गुलाबी साज व नीले और पीले रंग के पुष्पों व गुब्बारों से सजाया गया। वृंदावन से आए प्रभु हरविजय दास ने 16 वर्ष पूर्व मंदिर की स्थापना से लेकर अब तक के संस्मरण सुनाएं व भक्तों के साथ उनके अनुभवों को साझा किया। 

कहा कि जो भगवान से नाता जोड़ने के साथ भक्तों से प्रेम व आदरपूर्ण व्यवहार भी आवश्यक है। जो भक्त भगवान के साथ विश्व से प्रेम करता है वह प्रथम श्रेणी का भक्त होता है। सिर्फ भगवान की भक्ति ही नहीं दूसरे के साथ व्यवहार भी अच्छा हो, यही जीवन की सफलता है। तपस्या, पूजा पाठ, व्रत के अलावा जो लोग जीवन में सरल और कुशल व्यवहार वाले होते हैं उनके लिए भगवान को प्राप्त करना सुलभ होता है। 

मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने कहा कि सास्त्रों के अध्ययन और जरूतमंदों को दान के लिए हमेशा संतुष्ट रहना अच्छा है। अहंकार शून्य हो जाओ। गीता में भगवान ने कहा कि वो भक्त मेरा प्रिय है जिसने अपनी मन और बुद्धि को मुझे अर्पित कर दिया। इस अवसर पर भक्तों ने हरे राम हरे कृष्णा... का संकीर्तन भी किया। फूल बंगला व भंडारे का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर संजीव मित्तल, नितेश अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, सुनील मनचंदा, राजेश गर्ग, संजीव बंसल, कमता प्रसाद अग्रवाल, आशु मित्तल, शैलेश बंसल, राजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश अग्रवाल, संजय कुकरेजा, राजीव मल्होत्रा, अदिति गौरांगी, विपिन अग्रवाल, देव केशव आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया