AGRA : मंत्री एसपी सिंह बघेल और विधायक पुरूषोत्तम खण्डेलवाल का किया स्वागत स्वागत
आगरा। लोकप्रिय भाजपा के स्वास्थ्य राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल और आगरा के लोकप्रिय विधायक पुरूषोत्तम खण्डेलवाल का स्वागत एवं अभिनन्दन, आगरा सेवा समिति, गांधीनगर आगरा के अध्यक्ष संजीव गोयल के निवास स्थान 88, गांधी क्ञगर आगरा पर धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव घोषणा पत्र के लिए आम आदमी से जो सुझाव मांगे गये हैं, उसके अंतर्गत एक सुझाव प्रस्ताव आगरा सेवा समिति द्वारा एक प्रति सांसद एसपी सिंह बघेल को दी गयी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आगरा सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव गोयल द्वारा की गयी। मंच का संचालन सोम्या.गोयल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अनुज पटेल, केके अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, दिनेश चन्द, राजीव जैन, सुनील गोयल, अनिल जैन, चन्द्र मोहन माहेश्वरी, विजय माहेश्वरी, कविता गोयल, रीता पटेल, लीना जैन, अल्का अग्रवाल, वन्दना जैन, हीरा रानी गोयल एवं समस्त गांधीनगर निवासीगण उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें