NEW DELHI : उपराष्ट्रपति ने नवीन जैन को दिलाई राज्यसभा सांसद की शपथ

 -44 वर्ष पूर्व भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्य बने

-अब तक पांच चुनाव लड़े और शानदार जीत अर्जित की

नई दिल्ली। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद निर्वाचित नवीन जैन को पद के कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलाई। उन्होंने ईश्वर के नाम पर हिंदी में शपथ ली। 

नई दिल्ली स्थित संसद भवन में उपराष्ट्रपति कार्यालय में हुए संक्षिप्त समारोह में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। नवीन जैन ने शपथ के बाद उपराष्ट्रपति से भेंट की। उनके साथ अन्य निर्वाचित राज्यसभा सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता के रूप में राजनीति शुरू करने वाले नवीन जैन ने अब तक कुल पांच चुनाव लड़े हैं। सभी चुनावों में उन्होंने शानदार सफलता हासिल की है। वे पेशे से व्यवसायी हैं।

नवीन जैन का राजनीतिक सफर

सांसद नवीन जैन 44 वर्ष पूर्व भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्य बने। इससे पहले वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ सामाजिक कार्य कर रहे थे। कितनी ही विपरीत परिस्थितियां आईं लेकिन नवीन जैन पार्टी के प्रति सदैव निष्ठावान रहे। पार्टी ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी, उसका निर्वहन दम-खम के साथ किया। यही कारण है कि पार्टी ने उन्हें वार्ड अध्यक्ष से सांसद बना दिया। आगरा के महापौर के रूप में नवीन जैन ने अनेक उल्लेखनीय कार्य किए। नवीन जैन के लिए राजनीति सेवा का माध्यम है । जानते हैं नवीन जैन के राजनीतिक सफर के बारे में

1980 में बीजेपी के वार्ड अध्यक्ष बने।

1989 में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर नगर निगम आगरा के पार्षद चुने गए।

1995 में दूसरी बार पार्षद चुने गए।

1997 में आगरा के डिप्टी मेयर चुने गए।

2010 से 2019 तक भाजपा बृज क्षेत्र कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली।

2017 में भाजपा ने आगरा मेयर उम्मीदवार घोषित किया। शानदार जीत हासिल की और आगरा के महापौर बने। 

2019 में ऑल इंडिया मेयर काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए। पहली बार आगरा के मेयर को यह पद मिला।

2019 में उत्तर प्रदेश भाजपा के सह कोषाध्यक्ष बनाए गए।

2024 में सांसद (राज्य सभा)



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया