AGRA : विजय नगर गुरुद्वारा में होगा समर चालिया का शुभारंभ
-28 अप्रैल से 8 जून तक 40 दिन तक चलेगा समर चालिया
आगरा। गर्मी का मौसम अपने चरम पर है ऐसे में तमाम समर कैंप लगाकर बच्चों को हुनरमंद बनाया जाता है। इसी श्रंखला में विजय नगर श्री गुरुद्वारा में भी 40 दिन तक समर चालिया का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बच्चों को धर्म ज्ञान के विभिन्न पहलुओं से रूबरू कराया जायेगा। साथ ही उन्हें गुरु नानक जी आदर्शों की महिमा का ज्ञान कराया जायेगा।
इसी विषय को लेकर गुरुद्वार विजय नगर कमैटी ने पत्रकारों से रूबरू होकर पोस्टर विमोचन कर बताया कि "अमृतवेला परिवार द्वारा गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब विजयनगर कॉलोनी की गुरु नानक नाम लेवा संगत हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समर वेकेशन चालिया का आयोजन करने जा रहा है। जिसमें बच्चों को अमृतवेले से गुरबाणी शब्द कीर्तन की अमृत वर्षा से भाई साहब गुरप्रीत सिंह (रिंकू वीर जी ) द्वारा गुरु नानक की उपमा की अनमोल अमोलक दात नाम सिमरन से जोड़ेंगे।
अमृतवेला परिवार ने बताया कि श्री सुखमनी साहिब जी श्री चौपाई साहिब जी के अखंड पाठ का निरंतर 40 दिन गुरु के प्यार दुलार वाली सैकड़ों संगते अमृत संचार से जुड़ेंगी। गुरु की संगत के लिए अमृतवेला परिवार द्वारा संगत को लाने ले जाने की व्यवस्था सेवादारों ने गुरु की खुशियां पाने के लिए निरंतर बनी रहेंगी।
संदेश : भाई साहब गुरप्रीत सिंह (रिंकू वीर जी ) द्वारा सभी सेवादारों को घर-घर से संगतों को चालिया से जोड़ने एक-एक कर संगत मित्र, रिश्तेदारों को कॉल और मैसेज के द्वारा वाणी से जोड़ने का आग्रह करेगी।
ये रहे मौजूद
इस पत्रकारवार्ता में गुरुद्वारा प्रधान हरजिंदर सिंह, बबलू व्यानी, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, विकास व्यानी, बाबू भाई, मुखी भाई, योगेश छटवानी, पवन मक्कड़, नरेश धीरमलानी, किशोर, विनय, मोहित, रवि, संजय मदनानी और समस्त अमृतवेला परिवार की मौजूदगी रही।

बहुत सुन्दर
जवाब देंहटाएं