AGRA : क्रिमसन बर्ल्ड स्कूल में नवाचारों का हुआ परिचय सम्मेलन
आगरा। क्रिमसन बर्ल्ड स्कूल में परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विशेष रूप से नव प्रवेशित छात्रों और उनके अभिभावकों को विद्यालय से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय की अकादमिक प्रमुख स्वाति तोमर, क्षेत्रीय प्रमुख सर्वजीत सिंह, प्रधानाचार्या डॉ. तनुजा झा और उपप्रधानाचार्या ऋतु टंडन उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उसके बाद गीत और संगीत के साथ ईश वंदना और फिर गणपति वंदना को ओजपूर्ण नृत्य के साथ प्रस्तुत किया गया।
प्रभावशाली सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद उपप्रधानाचार्या ऋतु टंडन ने विद्यालय की शिक्षा प्रणाली, समस्त गतिविधियों और क्रियाकलापों के विषय में विस्तार से बताया। ऋतु टंडन ने यह जानकारी पूर्व प्राथमिक, प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के लिए तीन अलग- अलग चरणों में दी। अंत में राष्ट्रगान के गौरवशाली स्वरों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर स्वाति तोमर ने नवप्रवेशित छात्रों और उनके अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि "हमारा सदैव प्रयास रहा है कि अपने छात्रों को शिक्षित करने के साथ उनके संपूर्ण व्यक्तित्व का अधिकतम विकास कर पाएँ। भविष्य में भी हम अपने इस प्रयास के लिए वचनबद्ध हैं। क्रिमसन वर्ल्ड संस्थान का सदा प्रयास रहता है कि समाज को, और देश को बेहतर नागरिक प्रदान कर उसके विकास में अपना योगदान दे सकें।




Nice
जवाब देंहटाएं