AGRA : नेशनल चैंबर ने मतदाता जागरूकता अभियान पोस्टर का किया विमोचन
-प्रथम 10 सर्वाधिक मतदान वाले वार्ड के पार्षदों को चैंबर करेगा सम्मानित
-चेंबर के आवाहन पर मिठाई विक्रेता उंगली पर निशान दिखाने पर 8 व 9 मई को देंगे 10 प्रतिशत की छूट
-चेंबर अति शीघ्र लगाएगा आगामी मतदाता जागरूकता शिवर श्री राम चौक कमला नगर में
आगरा। नेशनल चैम्बर पालीवाल पार्क यूनिवर्सिटी गेट के सामने चेंबर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में मतदाता जागरूक अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एक पोस्टर का विमोचन किया गया। चेंबर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि "दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की चुनाव प्रक्रिया चल रही है। लोकसभा का चुनाव अपने यहां 7 मई को है। मतदाता हमारे लोकतंत्र की एक इकाई है। लोकतंत्र के चुनाव की शक्ति अथवा बागडोर मतदाता के हाथ में ही है। नेशनल चैंबर अपील करता है कि 7 मई को सभी दैनिक कार्यों में शिखर प्राथमिकता मतदान को ही समझें।"
इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने जागरूकता उत्पन्न करने के लिए कई नारे बुलंद किया। 'पहले मतदान, बाद में जलपान', मतदाताओं में मतदान के प्रति प्रेरणा उत्पन्न करने के लिए उन्होंने कई प्रोत्साहन घोषणाएं की। चेंबर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि "आगरा में सौ वार्ड क्षेत्र हैं और जिन क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान होगा उनमें से प्रथम 10 सर्वाधिक मतदान वाले पार्षदों का चैंबर द्वारा सम्मान किया जाएगा।"
पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने शहर के प्रतिष्ठित मिष्ठान विक्रेताओं से आवाहन किया कि "मतदाता को उंगली पर मतदान का निशान देखकर मिठाई खरीदने पर छूट प्रदान की जाए।"
शिवर में मौके पर उपस्थित प्रतिष्ठित मिष्ठान विक्रेता राजकुमार भगत एवं शिशिर भगत ने चैम्बर के आह्वान पर शीघ्र घोषणा की। उन्होंने कहा कि "मतदाता को उनके उंगली पर निशान देख कर अंजना सिनेमा एवं एमजी रोड पर स्थित भगत हलवाई मिष्ठान प्रतिष्ठानों से मिठाई की खरीद पर 8 व 9 मई को 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। चैम्बर के सभी पदाधिकारी एवं उपस्थित जनों ने देश हित में इस घोषणा का स्वागत किया।
पूर्व अध्यक्ष श्री कृष्ण गोयल एवं अधिवक्ता किशन चंद जैन(KC JAIN) ने अपने संयुक्त बयान में बताया कि "मतदान करना मतदाता का परम धर्म है।
उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि "अच्छी सरकार चुनने के लिए मतदान करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। देश हित में हमें सारे कार्य छोड़कर 7 मई को सर्वप्रथम अपना मतदान का प्रयोग करना चाहिए।"
उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग ने कहा कि "यह अवसर मतदाता को 5 वर्ष बाद अपनी शक्ति दिखाने का प्राप्त होता है। यह अवसर किसी भी कीमत पर नहीं गवाना चाहिए।"
कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने कहा कि "अपने हित में, जनहित में, देश हित में तथा अपने मन मुताबिक सरकार बनाने की आजादी भारत के संविधान द्वारा मतदाता को प्रदान की है। क्यों न मतदाता द्वारा अपनी शक्ति का एहसास कराया जाए। सशक्त सरकार के चुनाव हेतु इस महापर्व में स्वयं भाग लें और अन्य को भी प्रेरित करें।"
पालीवाल पार्क में नेशनल चैंबर द्वारा आयोजित यह मतदाता शिविर बहुत ही सफल रहा पर्याप्त संख्या में भीड़ एकत्रित रही। इस मतदाता जागरूकता शिवर से देश हित में चुनाव पर्व में हिस्सा बनने का संदेश जन सामान्य सामान में प्रसारित होगा।
ये रहे मौजूद









Good news
जवाब देंहटाएं