AGRA : चैम्बर प्रतिनिधिमंडल ने उद्यमियों व व्यापारियों की सुरक्षा के सम्बन्ध में पुलिस आयुक्त सेकि मुलाकात
-कैमीकल व्यापारी दिलीप गुप्ता की हत्या का शीघ्र होगा खुलासा।
-पॉश कालोनियों में दिनरात कराई जाये पुलिस गश्त ।
-शीघ्र करेंगे चैम्बर के साथ एक विस्तृत बैठक।
आगरा। नेशनल चैम्बर आगरा अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ से उनके कार्यालय में मिला और उद्यमियों व्यापारियों की सुरक्षा के सम्बन्ध में एक प्रतिवेदन प्रेषित किया। उसमें मांग की कि सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाय।
पुलिस आयुक्त ने चैम्बर द्वारा रखे गये विषयों को बड़े ही गम्भीरतापूर्वक सुना और अस्वाशन दिया कि "कैमीकल व्यापारी दिलीप गुप्ता के यहां हुयी लूटपाट और हत्या के अपराध का खुलासा शीघ्र होगा। उस पर पुलिस द्वारा गहन जांच जारी है। पॉश कालोनियों में दिन रात गश्त की संख्या बढ़ाई जायेगी।"
चैम्बर की मांग पर उन्होंने शीघ्र ही चैम्बर के सदस्यों के साथ विस्तृत बैठक किये जाने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि मंडल में चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष नितेष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार वार्ष्णेय, सदस्य विवेक कुमार जैन, वीरेन्द्र कुमार गुप्ता मौजूद थे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें