AGRA : यमुना नदी की सफाई के आदेश पर चैम्बर ने जताया हर्ष

-पहल के लिए अधिवक्ता के. सी. जैन के प्रति जताया आभार

-दशकों से चैम्बर कर रहा था प्रयास

-सफाई के बाद यमुना नदी का अस्तित्व होगा वापस

-आगरा के धार्मिक पर्यटन के विकास में सिद्ध होगा मील का पत्थर। 

आगरा। चैम्बर भवन में अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें यमुना नदी में जमा कीचड़ की सफाई के लिए माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा सोमवार को दिए गए आदेश पर हर्ष व्यक्त किया गया। चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि विगत कई वर्षों से नेशनल चैम्बर यमुना में डी सिल्टिंग कराने के लिए प्रयास कर रहा था। इस हेतु चैम्बर के सम्मानित सदस्य के सी जैन द्वारा जनहित याचिका लगाई थी और माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा इस याचिका पर सुनवाई करैत हुए यमुना नदी शीघ्र सफाई के आदेश दिए हैं। इस सफलता के लिए अधिवक्ता के सी जैन जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।   यमुना की सफाई होने के पश्चात यमुना आने वाले दिनों में अपने वास्तविक स्वरूप में वापस आ जाएगी ।  यह जानकारी में आया है कि अधिवक्ता के सी जैन द्वारा लगाई कई जनहित याचिकाओं जैसे एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट, दुर्घटना दावे की राशि , आर टी आई में सूचना ऑनलाइन प्राप्त होने आदि  पर सुप्रीम कोर्ट ने सकारात्मक आदेश दिए है। यह आगरा के लिए बड़े ही गर्व की बात है। 

यमुना के किनारे कई विश्वदाय स्मारकों के साथ धार्मिक स्थल होने की वजह से धार्मिक भावनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यमुना में जलस्तर बढ़ने से पर्यटकों का भी आकर्षण बढेगा, नौका विहार, जलक्रीड़ाएँ तथा मनोरंजन के साधन बढ़ेंगे इस पर्यटक रात्रि प्रवास को बढ़ावा मिलेगा। यह निर्णय आगे आने वाले दिनों में आगरा के धार्मिक पर्यटन के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।  

कार्यक्रम में अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष श्री किशन गोयल, संजय कुमार गोयल, अनिल अग्रवाल, मयंक मित्तल, सचिन सारस्वत, अजय गुप्ता, एस. एन. अग्रवाल, अमित जैन,  डॉ. रीता अग्रवाल, राजेष अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, सतीष अग्रवाल, नरेन्द्र तनेजा, नीरज अग्रवाल, शिशर भगत  आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया