AGRA : सीजीएसटी आयुक्त आगरा के पदभार ग्रहण करने पर चैम्बर ने की शिष्टाचार भेंट
-उद्यमियों व व्यापारियों को नहीं होगी कोई परेशानी
आगरा। चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में चैम्बर के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा सीजीएसटी के नवागत आयुक्त विकास जी से उनके सीजीएसटी आयुक्तालय आगरा में उनके नवीन पदभार ग्रहण करने पर एक शिष्टाचार भेंट की और उनका स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें बधाइयां दीं। चैम्बर टीम ने उनसे अपेक्षा की उनके कुशल नेतृत्व में विभाग नित नवीन ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
इस अवसर पर चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष अमर मित्तल जो स्टेट जोनल जीएसटी शिकायत निवारण समिति के सदस्य हैं उनके द्वारा आश्वासन दिया गया कि सीजीएसटी आयुक्त को नेशनल चैम्बर से सदैव यथासंभव सहयोग मिलता रहेगा।
नवागत सीजीएसटी आयुक्त विकास जी ने बताया कि "उन्हें आगरा एवं बनारस का उत्तरदायित्व दिया गया है। आगरा के उद्यमियों व व्यापारियों को उनके विभाग से कोई अनावश्यक परेशानी नहीं होगी और नेशनल चैम्बर ऑफ़ इंडस्ट्रीज एण्ड कॉमर्स, यूपी, आगरा के साथ समय-समय आवश्यक समन्वय बनाया जाएगा।"
इस अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अमर मित्तल, अशोक कुमार गोयल, सुनील सिंघल आदि मुख्य रूप से सम्मिलित रहे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें