Agra News : प्रख्यात ज्योतिषचार्य डॉ. अरविन्द मिश्र की ट्रम्प पर की गई भविष्यवाणी हुई सच
मनोहर समाचार, आगरा। ज्योतिषशास्त्र की गणना, उसका ज्ञान और उसमें पारंगत विद्वान ज्यातिषी आज भी अपनी गणनाओं से भविष्य की सटीक जानकारी प्रदान कर भविष्यवाणी कर सबको चौंका देते हैं। ऐसे ही आगरा शहर के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र हैं, जिन्होंने बीते वर्ष 9 दिसम्बर 2023 को ही अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों में डोनाल्ड ट्रम्प के जीतने की भविष्यवाणी की थी, तो आज सच साबित हो रही है।
डॉ. अरविन्द मिश्र ने डोनाल्ड ट्रम्प की कुण्डली देखकर 9 दिसम्बर 2023 को भविष्यवाणी की थी कि ट्रम्प तमाम समस्याओं से ग्रसित रहकर और उनसे उभरकर अमेरिका राष्ट्रपति का चुनाव लड़कर वहां के राष्ट्रपति पद पर आसीन होंगे। उनकी ये भविष्यवाणी आज सच में परिवर्तित हो चुकी है। इस घटना के बाद शायद अब लोग ज्योतिष पर उंगली उठाने से सबक जरूर लेंगे।
आपको बतादें ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविन्द मिश्र इससे पहले भारत क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने, 2014 और 2019 में मोदी सरकार बनने, उप्र में योगी सरकार बनने और अन्य महत्वपूर्ण भविष्यवाणी भी कर चुके हैं, जो पहले भी सच साबित हुई हैं। उनकी ज्योतिषीय गणना और उनका शास्त्र ज्ञान निश्चित रूप से अविश्वसीय और अकल्पनीय है। डॉ. अगर एक बार किसी की जन्मकुण्डली देख लें, उसकी हस्तरेखा देख लें, तो उसके भविष्य का कोरा चिट्ठा उतार कर रख देते हैं।
डॉ. अरविन्द मिश्र बड़े ही सरल स्वभाव, व्यावहारिक सनातन धर्म और गौवंश प्रेमी होने के साथ-साथ सामाजिक सरोकार की भावना को आत्मसात करने वाले, जीवन में योग और सत्य के पथ पर चलने वाले श्रीराम शर्मा आचार्य के सिद्धान्तों को जीवन में धारण कर उनके पदचिन्हों पर चल रहे हैं। निःस्वार्थ भाव से सनातन धर्म को बचाने, गौवंश को बचाने और समाज को जाग्रत करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उनसे जो एक बार मिल लेता है, उनका होकर रह जाता है।
सनातन धर्म की समाज में अलख जगाने वाले डॉ. अरविन्द मिश्र हमेशा लोगों की मदद को तत्पर रहते हैं। ऐसे सनातन प्रेमी प्रकाण्ड विद्वान, ज्योतिषाचार्य और वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र का सानिध्य जिसे मिला, वो कष्ट मुक्त हुआ। भविष्यवाणी जैसी घटनाएं उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं, उनके ज्ञान का भण्डार साश्वत है, जिसमें निरंतरता है, शास्त्रार्थ है और गहन अध्ययन के साथ शोध है, जिसके फलस्वरूप उनकी प्रतिष्ठा और सामाजिक पराभव अद्वैत है।
(डॉ. अरविन्द मिश्र-9412343560)


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें