Agra News : श्री हरमिलापी गीता मंदिर सदर भट्टी में हुआ वार्षिक उत्सव, ऐतिहासिक टुबड़ी मेला व ठाकुर पूजन
मनोहर समाचार, आगरा। हर साल की तरह इस बार श्री हरमिलापि गीता मंदिर सदर भट्टी आगरा का वार्षिक उत्सव और टुबडी मेले आयोजन किया गया। जिसमें बाल रूप में सजे श्री कृष्ण जी के स्वरूपों का पूजन, कृष्ण जी की रासलीला और महिला मंडल द्वारा भजन, नृत्य कीर्तन की अमृत वर्षा हुई।
भजन गायिका वंदना चांदना ने नी मैं नचना श्याम दे नाल, आज मैनू नच नैन दे, गोविंद मेरो है, गोपाल मेरो है, जय जय बांके बिहारी नंद लाल मेरो है आदि भजनों पर सभी को नाचने गाने में लीन कर दिया।
आयोजन में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और सभी बच्चों को उपहार दिए गए। अन्त में सभी ने आरती के बाद प्रसादी ग्रहण की।
ये रहे मौजूद
मंदिर समिति के अध्यक्ष रामनाथ डंग, जगदीश बत्रा, समाज सेवी श्याम भोजवानी, विश्वनाथ जुनेजा, रमेश ऐलान, विनोद साहनी, रोहित कत्याल, संजय धवन, मुकेश सचदेवा, राजीव डंग, रितेश बत्रा, समर राजपूत, अश्वनी खन्ना, निशु मल्होत्रा, वीना साहनी, नीरू मल्होत्रा, शक्ति साहनी, शशि धवन, लवली अरोरा, कृष्णा बत्रा, विनोद मल्होत्रा, रेनू, अर्चना धवन, ज्योति साहनी, स्वाति अमरपुरी आदि मौजूद रहे।



Nice
जवाब देंहटाएं