Agra News : ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन उमड़ा दर्शकों का हुजूम
मनोहर समाचार, आगरा। ग्लोबल ताज फ़िल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन की शुरुआत बेहतरीन फिल्मों से हुई। सुबह के सेशन में केंद्रीय हिंदी संस्थान के रजिस्ट्रार डॉ. चंद्रकांत त्रिपाठी, जीडी गोयनिका के प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ, तपन ग्रुप के सुरेश चंद गर्ग, रतन मुनि जैन के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल वशिष्ठ, समाजसेवी केशव अग्रवाल, फेस्टिवल डायरेक्टर सूरज तिवारी ने दीप प्रज्वलन करके किया। इसके बाद फेस्टिवल के निदेशक सूरज तिवारी ने बताया कि "फेस्टिवल शहर में फ़िल्म का माहोल बना रहा है, जिससे लोगों को रोज़गार मिल रहा है।"
प्रथम चरण के फिल्म्स का सफर ओरिसा से आश्रम, ब्राज़ील से जेक एन ईशा, फ्रांस से चक्र पूजा, द लीजेंड ऑफ़ हनुमान मुंबई, मंदिर और नमाज़ मुंबई, बाहुबली मुंबई पर जाकर यह सत्र समाप्त हुआ।
ब्रेक के बाद मुंबई की थैंक यू बेटा, स्विट्ज़रलैंड की थे सेफ, आगरा की साहेब की किताब, कोटा से प्लान क्या है, फ्रांस से बैक तू पोंडिचेरी, बटेश्वर निशिराज, कनाडा से कोणामी, मुंबई से मेरा वोट वापस दो, लाल बत्ती ज़िन्दगी आगरा से, कर्नाटक से नन ऑफ़ हर, जया मुंबई से, लुक अप नोरवे, कलर टैस्ट जर्मनी ने दर्शकों का मन मोह लिया।
आगरा शहर की संस्थाओं एवं शहर के कलाकार वर्ग का खासा रुझान रहा फ़िल्म फेस्टिवल में भाग लेने का और लगातार बड़ी संख्या में आने का।
चाय ने लोगों का ध्यान किया आकर्षित
फ़िल्म फेस्टिवल में सुबह से शाम तक आने वाले लोगों के लिए चाय की टपरी की फ्री व्यवस्था ने सबका दिल जीत लिया और लोगों ने खूब चाय पर चर्चा की। कलाकारों का एक वर्ग आता फ़िर दूसरा आता और बातचीत शुरू। कुल्हड़ वाली चाय का आनंद फ़िल्म की बातचीत करके लिया।
फेस्टिवल डायरेक्टर सूरज तिवारी ने बताया कि "कल अंतिम दिन फ़िल्म स्क्रीनिंग के साथ ही शाम को अवार्ड सेरेमनी का आयोजन भी किया जाएगा, जहाँ फिल्मकारों को पुरस्कृत किया जाएगा।"



Super
जवाब देंहटाएं