Agra News : गुरु की प्रभात फेरी में आस्था के सैलाब में दिखा धरती पर स्वर्ग का नजारा

मनोहर समाचार, आगरा। अमृतवेला परिवार गुरुद्वारा साहिब विजय नगर द्वारा धन-धन गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव की खुशी में सुबह 4 बजे हजारों गुरु नानक नाम लेवा संगतो का परिवार सहित अपने गुरु की महिमा का गुणगान किया। साथ ही अलौकिक विशाल गुरु महाराज जी की मैहर वाली प्रभात फेरी में शामिल होकर गुरु की कृपा का फल पाया। 

भव्य प्रभात फेरी झूलेलाल मंदिर बलकेश्वर कॉलोनी से शुरू हुई। सर्वप्रथम पंथ निशान साहब प्रभात फेरी के सबसे आगे सुशोभित सिमरन शब्द कीर्तन की वर्षा हो रही थी। ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे सभी देवी-देवता फूल बरसा रहे हों। संत बाबा प्रीतम सिंह जी के आशीष वचन, आलौकिक कीर्तन, शब्द, गुरबाणी का गायन हुआ। गुरुद्वारा गुरु का ताल के हैड ग्रंथि टीटू सिंह, महंत हरपाल सिंह, सुखमनी सेवा सभा के वीर महेंद्र पाल सिंह, भाई हरजिंदर सिंह समूह अमृतवेला परिवार साध संगत द्वारा किया गया। सभी ने कीर्तन से जुड़कर अपना जीवन सफल  किया प्रभात फेरी में आकर्षण भव्य आतिशबाजी की। 

गुरु गोबिंद  सिंह साहिब बाबा दीप सिंह धन-धन गुरु नानक देव जी महाराज जी की सवारी के दर्शन संगत ने किए। निशान साहिब पांच प्यारों भव्य फूलों से सजे रथ पर विराजमान धन धन गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप पूरे रास्ते पर संगते बच्चे नंगे पांव जल का छिड़काव पुष्प वर्षा पूरे रास्ते करते रहे। 

संगत ने गुरु सिमरन के साथ संगतों ने बड़े भाव पूर्वक सत्कार के साथ गुरु महाराज जी के आगे शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। जगह-जगह प्रभात फेरी का गुरु नानक नाम संगत ने भव्य स्वागत सत्कार किया। क्षेत्र का भ्रमण कर प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब विजय नगर पहुंची। संगत ने रंगोली की सजावट कर सभी का स्वागत किया। सभी ने गुरु का अटूट लंगर पाया। 

इस दौरान मुख्य रूप से प्रधान हरजिंदर सिंह, बाबू व्यानी, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, बबलू व्यानी, कंवलजीत सिंह, मेघराज दयालानी, ज्ञानी कुलविंदर सिंह, अमृत मखीजा, विकास मोहित व्यानी, गुरमुख भाई, योगेश छठवानी, किशोर बुधरानी, रोहित आयलानी, उमाशंकर दियालानी, गुल कुमार, विकास जेठवानी, हरेश पंजवानी, कपिल पंजवानी, ईश्वर सेवकानी, सुरेश मंगवानी, सुनील कुमार, अशोक अरोड़ा, मोहित कत्याल के अलावा समस्त गुरु नानक नाम लेवा संगत अमृतवेला परिवार शामिल रहा। 



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया