Agra News : सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज रोहता ने धूमधाम से मनाया द्विवार्षिक समारोह

मनोहर समाचार, आगरा। सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज, रोहता ने अपना दूसरा वार्षिक उत्सव  जोश और उत्साह के साथ मनाया। मुख्य अतिथि के रूप में केशव कुमार चौधरी को आमंत्रित किया गया, जो वर्तमान में आगरा मंडल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्त हैं। विद्यालय की संस्था समिति के पूर्व चेयरमैन डॉक्टर अल्बर्ट डी'सौज़ा ने अतिथि-सम्मानित के रूप में आमंत्रित होकर कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ाया। बच्चों ने इस वार्षिक उत्सव में बढ़-चढ़ कर रूचि दिखाई। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत धुन के साथ की गई। 

सांस्कृतुग कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने मंच पर इंद्रधनुष के रंगों की छटा बिखेरी। कार्यक्रम को अधिक आकर्षक और रोचक बनाने के लिए छात्रों द्वारा कुछ गतिविधियों और प्रदर्शनों को भी तैयार किया गया। छात्रों ने समूह गीत, समूह नृत्य, हिंदी नाट्य मंचन “उड़ान” के माध्यम से अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत छोटे किंडरगार्टनर्स ने सामूहिक नृत्य के साथ की। सुंदर वेशभूषा में सजे यह नन्हे देवदूत बहुत ही आकर्षक लग रहे थे । अन्य कक्षाओं के छात्रों ने भी अपनी रुचि और प्रतिभा के अनुसार विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। 

मुख्य अतिथि के आगमन के साथ दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। तदुपरांत प्रार्थना नृत्यकाओं ने इस समारोह को और अधिक मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रेव. फादर फ्रांसिस डी'सौज़ा ने सभी आमंत्रित अतिथिओं और अभिभावकों का स्वागत किया और विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। 

इस अवसर पर अभिवादन में मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा प्रदर्शित नैतिक मूल्यों, आदर्शों तथा समसामयिक विषयों की सराहना की। अंत में छात्रों द्वारा उत्कृष श्रेणी का अंत में छात्रों द्वारा उत्कृष श्रेणी का नृत्य प्रस्तुत कर और अदभुत करतब दिखाकर वार्षिकोत्सव का भव्य समापन किया। 

सिस्टर सुवर्था द्वारा अतिथिओं, प्रतिभागियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं सभी विद्यालय के स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में केशव कुमार चौधरी, समिति के पूर्व चेयरमैन डॉक्टर अल्बर्ट डी'सौज़ा, स्कूल के मेनेजर रेव. फादर डॉ. पॉल थेनिकल आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया