Agra News : शनि देव की बदलेगी चाल, जानिए आपकी राशि पर क्या रहेगा प्रभाव?

-शनि 29 जून 2024 को वक्री हुआ था। जो 15 नवंबर 2024 को सायं 7:50  मिनट पर मार्गी होगा

-शनि 29 मार्च 2025 तक कुंभ राशि में ही चलेगा

मनोहर समाचार, आगरा। शनिदेव अपना स्थान बदलने जा रहे हैं ऐसे में राशियों में उथल-पुथल होना तो स्वाभाविक है। आखिर शनि की चाल बदलने से क्या कुछ बदलेगा और किसे लाभ होगा और किसे नुकसान? इस विषय में विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र क्या कहते हैं, आइये जानते हैं उनसे शनि की चाल का हाल। 

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र के मुताबिक शनि देव का नवग्रह में विशेष स्थान है। ये कर्म फल प्रदाता हैं और न्याय का देवता हैं। शनि ग्रह अशुभ नहीं, वह तो अपने पिता सूर्यदेव सरीखा उपकारी ग्रह है। जीव प्रायः लोभ, मोह व सुख लिप्सा के फेर में पड़कर अनजाने ही पाप कर्म कर बैठता है। अनेक दुष्कर्म तो ऐसे भयावह होते हैं कि जीव को सैकड़ो वर्ष तक घोर नरक यातना भोगनी पड़ती है। शनि आत्मा पर पड़े कलुषता के आवरण को हटाने का व सुख सामग्री की निस्तारता बतलाने के लिए आता है। ये धन वैभव को नष्ट कर जातक के मन में ज्ञान वैराग्य की ज्योति जलाता है। इसे छल, कपट, राग, द्वेष से मानो घृणा है। ये तो सत्य समता तथा न्याय का पक्षधर है। अतः इसकी दशा में वृद्ध असहाय व दीन जनों की सेवा सहायता करें और धर्म के मार्ग पर चलने, मिलावटखोरी, व्यभिचार आदि पाप कर्मों से बचें तो सुखी और खुशी मिलती है।

इन राशियों की चमकेगी किस्मत 

निम्न राशियों वालों की किस्मत चमकेगी वृष राशि, कन्या राशि, धनु राशि वालों को धन, संपत्ति, सुख, सुविधा, सोना, चांदी, वस्त्र, आभूषण, वाहन, भूमि, भवन, मित्रों में वृद्धि, राजनीति में उच्च पद प्राप्त आदि होने की संभावना रहेगी।

इस राशियों पर शनि का दिखेगा प्रभाव 

मेष : राशि वालों को व्यापार में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा । स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी। सुख सुविधा में कमी आयेगी।

कुंभ: पदोन्नति स्थान परिवर्तन धन हानि।

मकर: शारीरिक कष्ट तनाव अधिक व्यय।

वृश्चिक: परिवार में क्लेश कोर्ट कचहरी के मामलों में वृद्धि शत्रुओं में वृद्धि।

तुला: पुत्र से सुख प्राप्त होगा, प्रेम संबंधों में वृद्धि, बौद्धिक कार्यों में सफलता। 

सिंह : दांपत्य जीवन में तनाव, व्यापार में हानि यात्राएं, मित्रों से धोखा। 

मिथुन: राशि वालों को सुख सुविधा में वृद्धि।

कर्क: राशि वालों को लम्बी यात्रा अथवा विदेश यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। भूमिगत वस्तुओं से सम्बंधित व्यापार में यकायक धन लाभ होगा।

मीन: राशि वालों को अनेक प्रकार के अनर्थ और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

डॉ. अरविन्द मिश्र (ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद)

मोबाइल : 9412343560

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया