Agra News : हिंदुत्व जन जागरण के लिए सनातन हिंदू संघ ने आयोजित की महत्वपूर्ण बैठक
मनोहर समाचार, आगरा। सरस्वती शिशु मंदिर, सुभाष पार्क पर सनातन हिंदू संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में हिंदू भाइयों को जोड़ने और सनातन के प्रचार-प्रसार पर बल दिया गया। ताकि देश हिन्दुओं के बीच एकता कायम होकर एक हिन्दु राष्ट्र की परिकल्पना साकार हो सके।
सनातन हिंदू संघ के संस्थापक संयोजक मनोज गुप्ता ने बताया कि "जनवरी माह में एक विशाल पद यात्रा, आगरा के सनातनियों में जागरूकता और जोश उत्पन्न करने के लिए निकाली जाएगी। जिसमें आगरा के संत समाज और वृंदावन के संत भी उपस्थित रहेंगे।" संगठन को और अधिक मजबूत बनाने हेतु विभिन्न एरिया से आए हुए बंधुओं को मनोज गुप्ता द्वारा प्रभारी मनोनित किया गया। नाई की मंडी और धाकरान के प्रभारी अशोक झा और प्रेमसिंह धाकड़, रामबाग के प्रभारी कन्हैया लाल अग्रवाल, ट्रांस यमुना की प्रभारी उर्मिला अग्रवाल, राजपुर चुंगी प्रभारी हरेंद्र शास्त्री, बालकिशन शास्त्री, रवि शंकर शास्त्री, कमला नगर के प्रभारी रूपेश गुप्ता, बल्केश्वर प्रभारी विनय वत्स, संजय प्लेस प्रभारी राजीव विज, बिचपुरी प्रभारी मानिक कुमार के नाम की घोषणा की गई।
संस्थापक संयोजक मनोज गुप्ता ने बताया कि "आज देश को फिर से मंगल पांडे, चंद्र शेखर आजाद, भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों की आवश्यकता है। जो सनातन का बिगुल फूंक सकें। सभी जातियों को जोड़ने हेतु संगठन के पदाधिकारी अब गली मौहल्ला में जाकर सनातन हिंदुत्व का प्रचार-प्रसार करेंगे।" अंत में मनोज गुप्ता ने आए हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इनकी रही उपस्थिति
बैठक में प्रमुख रूप से लक्ष्मी नारायण अग्रवाल (पूर्व सभासद), उर्मिला अग्रवाल (शिव शक्ति महिला मंडल), अनिता पाठक (प्रदेश अध्यक्ष ऊप्र अपराध निरोधक, संस्थापिका हम चेरिटेबल फाउण्डेशन, अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा), डॉ. सतीश शर्मा (भागवताचार्य), श्रीनिवास जी महाराज (भागवताचार्य), शिक्षक आशुतोष शर्मा, शिक्षक विनय वत्स, डॉ. लाखन सिंह त्यागी, प्रेमसिंह धाकड़ (भाजपा नेता), अशोक झा, कन्हैयालाल अग्रवाल, हरेंद्र शास्त्री, बालकिशन शास्त्री, रवि शंकर शर्मा, पदम चंद अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, रूपेश गुप्ता, राजीव विज, मानिक कुमार, दिनेश शर्मा, अविकाश कुमार, अनूप भारद्वाज, अमित पोरवाल, संजय शर्मा, हरेश पाठक, जगदीश धाकड़, हरेश नरवार, राजू कुशवाहा, विमल मिश्रा आदि उपस्थित रहे।


Nice
जवाब देंहटाएं