Agra News : सोलह सौ मीटर की दौड़ में दौड़े हजारों धावक

-एक हजार धावकों ने लिया भाग, रोमांच और उत्साह के बिखरे रंग 

-आरोही संस्था ने आयोजित की दौड़ प्रतियोगिता

मनोहर समाचार, आगरा। आरोही सामाजिक संस्था की नि:शुल्क कुमार की दौड़ प्रतियोगिता शाहदरा स्थित मंडी समिति में आयोजित हुई। जहाँ गजब का उत्साह और रोमांच दिखा। बादलों से ढके आसमान में प्रभात की किरणें बिखरने से पहले हजारों धावक मंडी समिति की सड़क पर दिखे। जीतने की ख्वाहिश से अधिक दौड़ में हिस्सा लेना उन्हें ज्यादा उत्साहित कर रहा था। 7 वर्ष के बच्चों से लेकर 40 वर्ष तक की उम्र के लगभग एक हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया। 

जोश और उत्साह के साथ आगरा मंडल सहित अन्य जिलों के बच्चो ने भी भाग लिया। दौड़ में हिस्सा लेने के लिए दर्जनों स्कूलों से धावक पहुंचे। शुभारम्भ ट्रांस यमुना थाना प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह, मंडी समिति चौकी इंचार्ज संजय कुमार और डॉ. मुकेश गोयल ने झंडी दिखाकर किया। 

आयोजक मुकेश कुमार ने बताया कि "सर्व शिक्षा अभियान के तहत कुमार एटरटेमेन्ट ऐप पर निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कर में देशभर से हजारों स्कूली बच्चे सड़को पर दौड़े। शुरुआत प्रातः 10 बजे मंडी समिति से हुई, जिसमें सोलह सौ मीटर की दौड़ मंडी समिति की सड़क पर पांच ग्रुप में हुई। चुने हुए विजेताओं के साथ फाइनल दौड़ आयोजित हुई। "

इन्होंने जीता पुरुस्कार 

अध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कि "दौड़ के प्रथम विजेता गौरी यादव को ग्यारह हज़ार रुपए, द्वितीय विजेता अजय राजपूत को इक्यावन सौ रुपए और तृतीय विजेता रॉनी को इकत्तीस सौ रुपए का नगद पुरुष्कार व मैडल प्रदान किया। धावकों में जो उत्साह दौड़ प्रारम्भ करते समय नजर आया वहीं दौड़ खत्म पर भी दिखा। सुबह ज़ुम्बा और मोटिवेट सेशन का भी आयोजित किया गया।" 

ये रहे मौजूद 

इस अवसर पर फेम डांस इंडिया डांस, इंडियाज डांसिंग सुपरस्टार ऋषिका सिंह, धीरज वर्मा, अंकित दूबे, अचल शर्मा, हरीश गौतम, काजल यादव आदि मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया