Agra News : श्रीमनःकामेश्वर ग्रामीण संस्थान ने गोपाष्टमी पर किया गो, गांव, ग्वाल और गोपाल उत्सव

मनोहर समाचार, आगरा। भगवान श्रीकृष्ण ने आज ही के दिन गोचारण का शुभारंभ किया था। उसी श्रद्धा में आयोजित उत्सव में पूरा ग्रामीण क्षेत्र ब्रज बन गाय और वहां के निवासी ब्रजवासी। सभी बहुत श्रद्धा के साथ इस उत्सव में शामिल हुए। गोवंश के लिए 56 भोग लगाए गए। 

शमशाबाद रोड, गढ़ी ईश्वरा, दिगनेर  गो, गांव, ग्वाल और गोपाल उत्सव श्रीमनःकामेश्वर ग्रामीण संस्थान द्वारा मनाया गया, जिसमें भरपूर आनंद की बरसात हुई।  संस्थान की गौशाला से गोवंश के साथ श्रीमनःकामेश्वर मंदिर के मंहत योगेशपुरी कृष्ण के रूप में गोचारण करते हुए निकले। उनके साथ श्रीमनःकामेश्वर मठ के प्रशासक हरिहरपुरी भी थे। उनके साथ अन्य ग्रामीण भी ग्वालबाल के रूप में शामिल थे। जगह-जगह सभी पर पुष्प वर्षा की गई और गायों का पूजन भी किया गया। 

इस दौरान गोवंश के लिए लगाए गए 56 भोग भी आकर्षण का केंद्र रहे। गोधूलि बेला में संस्थान में दीपमालिका का आयोजन किया गया। जिसमें पूरा क्षेत्र झिलमिला उठा। 

इस पावन अवसर पर महामण्डलेश्वर स्वामी श्री सोमेश्वरानंद जी महाराज, शंकराचार्य आश्रम, हरिद्वार स्वामी श्री हरीशंकर गिरी, श्री यंत्र मंदिर, कनखल, हरिद्वारश्री महंत योगेश पुरी जी महाराज आदि लोग मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया